बाजार में खुलेआम बिक रहा प्लास्टिक का अंडा, जानिए असली और नकली के बीच का अंतर
मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे, घर बैठे ऐसे करें असली-नकली में पहचान : अपनी रोज की जिंदगी में हम जिस तरह कई काम करते हैं, ठीक उसी तरह पेट भरने के लिए कई तरह के भोजन का स्वाद लेते हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग घर का खाना खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को होटल या रेस्टोरेंट के खाने का स्वाद आता है। हालांकि, कुछ लोग शाकाहारी खाना खाते हैं, तो कुछ को मासाहारी पसंद होता है। यही नहीं, कुछ लोगों को अंडे खाना भी खूब पसंद होता है।

ऐसे में अगर आप भी अंडों का सेवन करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि जो अंडा आप खा रहे हैं कहीं वो नकली तो नहीं है? क्योंकि आजकल मार्केट में नकली अंडे भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इसलिए आपको असली और नकली अंडे में पहचान करना आना चाहिए। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे कर सकते हैं।
अंडे की चमक पर कभी न जाएं, क्योंकि कई लोग अंडे खरीदते समय चमक देखकर ये अंदाजा लगा लेते हैं कि ये असली अंडा है। लेकिन ऐसा नहीं होता क्योंकि नकली अंडे में असली के मुकाबले ज्यादा चमक होती है।
आप चाहें तो अंडे को हाथ से छूकर भी ये पता लगा सकते हैं कि ये असली है या नकली। आपको देखना है कि अंडा चिकना है या खुरदुरा है। अगर अंडा खुरदुरा है, तो ऐसे अंडे नकली हो सकते हैं। जबकि, अगर अंडा चिकना है तो ये असली हो सकता है।
अंडे को आग के पास लेकर जाएं और देखें कि अगर अंडे से प्लास्टिक जलने जैसी बदबू आ रही है या फिर अंडा ही आग पकड़ ले, तो हो सकता है कि अंडा हो। दरअसल, इसका मतलब है कि अंडे को बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है और ये नकली है।
आप अंडे को कान के पास ले जाकर हिलाकर देख सकते हैं कि कहीं अंदर से कोई आवाज आ रही है। अगर ऐसा है, तो अंडा नकली हो सकता है। हालांकि, अगर अंडा हिलाने पर अंदर से आवाज नहीं आ रही है, तो अंडा असली हो सकता है।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं