अयोध्या से नेपाल तक बनेगी 4 लेन रोड, सीवान-गोपालगंज-चंपारण-शिवहर-सीतामढ़ी में खर्च होगा ​4000 करोड़

उत्तरप्रदेश के अयोध्या से बिहार होते हुए नेपाल तक बनने वाली फोर लेन रोड को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि राम जानकी मार्ग से अब बुद्ध और शक्ति सर्किट को भी जोड़ा जाएगा। इस रोड को तरैया से राजापट्टी गमहारी होते हुए डूमरिया घट में एनएच के नीचे से गडंक नदीक के किनारे के रास्ते सलेमपुर तक जोड़ने का प्रस्ताव है। इसके लिए सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। इससे गोपालगंज के थावे मंदिर, सत्तरघाट के धनेश्वरनाथ मंदिर, डुमरिया के नगेश्वरनाथ मंदिर, पूर्वी चंपारण के अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर, अशोक स्तम्भ के साथ साथ पश्चिम चंपारण के लौरिया, रमपुरवा व नंदन गढ के बौद्ध स्थल के रोड इस परियोजना से जुड़ जाएंगे

बताते चले कि में एक और फोर लेन हाईवे बनेगा। केंद्र सरकार ने 200 किमी लंबे इस हाईवे पर 4000 करोड़ रुपए खर्च करना तय किया है। उत्तर बिहार के जिलों सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी के पिछड़े इलाकों को इससे नई पहचान मिलेगी। विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उत्तर प्रदेश से नेपाल जाने के लिए भी नया हाईवे तैयार हो जाएगा।

पथ निर्माण विभाग के सहयोग से केंद्र द्वारा 200 किमी इस नए एलाइनमेंट को मंजूरी दे दी गई है। अयोध्या से जनकपुर की दूरी 8 से 10 घंटे में तय कराने वाले इस हाईवे को केंद्र सरकार ने रामजानकी मार्ग नाम दिया है। केंद्र की इस महत्वपूर्ण परियोजना का एलाइनमेंट तय होने के बाद अब डीपीआर बनाया जाएगा। इसके बाद उत्तर बिहार के विकास को नया आयाम देने वाले इस महत्वपूर्ण हाईवे का जमीन पर निर्माण शुरू होगा।

3 एसएच, एक एनएच और कई सड़कें इस हाईवे में शामिल : रामजानकी मार्ग के बिहार हिस्से में यह महत्वपूर्ण हाईवे सीवान जिले में प्रवेश होगा। उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर बिहार में मैरवा से सीवान मुख्यालय (एसएच-53) की दूरी 24 किमी है। यह हिस्सा ठीक है और दो लेन चौड़ा है। वहीं सीवान शहर के अफराद मोड़ से मशरख तक (एसएच-73) की 50 किमी की दूरी भी फिलहाल 2 लेन है। वहीं मशरख से राजापट्‌टी (एसएच-90) की दूरी 10 किमी है। राजापट्‌टी से निर्माणाधीन सत्तर घाट सेतु होते हुए विश्व के सबसे बड़े बौद्ध स्तूप के लिए चर्चित केसरिया की दूरी 30 किमी है, इस सड़क की भी वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है। यह सड़क कहीं सिंगल लेन है तो कहीं इंटरमीडिएट लेन।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *