बाथरूम में बेहोश हुआ आदमी, कोरोना के डर से तीन अस्पतालों ने नहीं किया इलाज, एमवाय में दम तोड़ा

इंदौर. को/रोना के कारण शहर के निजी अस्पताल बाकी मरीजों का भी उपचार नहीं कर रहे। सोमवार रात अस्पतालों की इस लापरवाही के चलते एक शख्स की मौ/त हो गई। बाद में एमवायएच के डॉक्टरों ने भी माना कि समय से इलाज हो जाता तो जा/न बच सकती थी। मामला बाबू मुराई कॉलोनी निवासी मनोज मतकर (55) का है। रात 9 बजे के लगभग उन्हें बाथरूम में गेस्ट्रिक अ/टैक आया और बे/होश हो गए। बेटे देवेंद्र ने शंका होने पर बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। PHOTO-DEMO

पड़ोसी की मदद से उन्हें रिक्शा में लेकर सबसे पहले रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल स्टॉफ ने उन्हें को/रोना संदेही मानकर डॉक्टर नहीं होने का बोलकर टाल दिया। देवेंद्र ने उन्हें बी/मारी की जानकारी दे दी, फिर भी स्टॉफ नहीं माना। इस पर वे उन्हें संयोग अस्पताल पहुंचे तो यहां स्टॉफ नहीं होने का बोलकर मना कर दिया। आखिर में बांठिया अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी डॉक्टर ने चेक किया।

उन्होंने कहा पल्स कमजोर चल रही है, एमवायएच ले जाएं। एमवायएच पहुंचे, लेकिन उनकी मृ/त्यु हो गई। यहां भी डॉक्टरों ने को/रोना के संदेह में पोस्टमॉर्टम के बाद श/व सौंपा। देवेंद्र ने निजी अस्पतालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शैल्बी हॉस्पिटल में करीब महीनेभर से भर्ती नगर निगम के जोनल अधिकारी की मां की इलाज के दौरान मौ/त हो गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। जोनल अधिकारी शांतिलाल यादव ने बताया मैंने मां चेतनाबाई यादव (75) को 3 मार्च को शैल्बी हॉस्पिटल में भर्ती किया था। उन्हें लिवर, किडनी और फेफड़ों में तकलीफ थी। 23 मार्च तक वे पूरी तरह ठीक हो गई थीं। इसके बाद को/रोना को लेकर देश में खलबली मची और अस्पताल का रवैया बदलने लगा।

अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टरों के अलावा बड़े डॉक्टरों ने आना ही बंद कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। कंसल्टेंट डॉ. राहुल शुक्ला ने भी अस्पताल आना बंद कर दिया। मां की त/बीयत बि/गड़ती ही चली गई और 29 मार्च को मौत हो गई।

उधर, शैल्बी हॉस्पिटल के डॉ. राहुल शुक्ला ने बताया आरोप निराधार हैं। पेशेंट डेढ़ महीने से वेंटिलेटर पर थीं। मैंने खुद उन्हें आखिरी समय तक विजिट किया। चूंकि हमारे यहां भी को/रोना पॉजिटिव पे/शेंट मिला था तो हमने सभी को कहा था कि अगर उन्हें लगता है तो वे शिफ्ट हो जाएं, हमने कोई दबाव नहीं बनाया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *