अभी—अभी : बगावत पर उतरे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, लोजपा से लड़ेंगे जदयू के खिलाफ चुनाव

अभी—अभी : बगावत पर उतरे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, लोजपा से लड़ेंगे जदयू के खिलाफ चुनाव : अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, बताया जाता है कि गठबंधन के तहत उनकी दिनारा विधान सभा सीट जदयू के हिस्से में गई है, सूत्रों के अनुसार लोजपा ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया है, एक तरह से कहा जाए तो भाजपा के बागी नेता जदयू के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं

एनडीए की प्रेस कांफ्रेंस आज, भाजपा और जदयू एक साथ जारी करेंगे उम्मीदवारों की लिस्ट
सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान और लोजपा के गठबंधन से बाहर जाने के बाद एनडीए की आज प्रेस कांफ्रेस है। इस कांफ्रेस में भाजपा और जदयू अपने-अपने उम्मीदवारों की साझा घोषणा कर सकतें हैं। हालांकि जदयू ने सोमवार को ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही उन्हें सिंबल देना शुरू कर दिया था वहीं भाजपा आज अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चयनित प्रत्याशियों को फोन कर नामांकन के लिए अपने कागजात तैयार करने के लिए बोल दिया गया है।

भाजपा की बैठक में फैसला, चुनाव में पार्टी पूरी तरह से लोजपा से दूरी बनाए रखेगी : भाजपा नेतृत्व ने लोजपा के राजग गठबंधन से बाहर होने के बाद बिहार के प्रमुख पार्टी नेताओं के साथ उम्मीदवार से लेकर चुनाव प्रबंधन तक के मुद्दों पर चर्चा की। इसमें यह तय हुआ कि चुनाव में भाजपा पूरी तरह से लोजपा से दूरी बनाए रखेगी और खुलकर राजग को जिताने की अपील करेगी। जदयू के साथ संबंधों में कोई खटास न आए, इसके लिए राजग को कमजोर करने वाले दलों पर भी निशाना साधा जाएगा। सूत्रों के अनुसार लोजपा के अलग होने के बाद कई सीटों पर फिर से विचार किया गया। लोजपा के अधिकांश उम्मीदवार उन सीटों पर होंगे, जो जदयू के पास हैं, लेकिन भाजपा के हिस्से वाली कई सीटों पर भी लोजपा उम्मीदवार खड़ा करेगी। लोजपा द्वारा इसे दोस्ताना संघर्ष का रूप देने की संभावनाओं के मद्देनजर भाजपा ने इसको लेकर कई निर्णय लिए हैं।

अब तक जदयू ने इन उम्मीदवारों को दिया पार्टी का सिंबल- नवादा : कौशल यादव, दिनारा : जय कुमार सिंह, बरबीघा : सुदर्शन, मोकामा : राजीव लोचन, झाझा : दामोदर रावत, करगहर : वशिष्ठ सिंह, सूर्यगढ़ा : रामानंद मंडल, जगदीशपुर : कुसुम लता सिंह, अगियांव : प्रभु राम, कुर्था : सत्यदेव कुशवाहा, बेलहर : मनोज यादव, जमालपुर : शैलेश कुमार, नोखा : नागेंद्र चंद्रवंशी, सुल्तानगंज : ललित कुमार मंडल, चेनारी : ललन पासवान, घोसी : राहुल कुमार, चकाई : संजय प्रसाद, मसौढ़ी : नूतन पासवान, रफीगंज : अशोक सिंह, शेरघाटी : विनोद यादव, अमरपुर : जयंत राज, जहानाबाद : कृष्णनंदन वर्मा, पालीगंज : जयवर्धन।नवादा : कौशल यादव, दिनारा : जय कुमार सिंह, बरबीघा : सुदर्शन, मोकामा : राजीव लोचन, झाझा : दामोदर रावत, करगहर : वशिष्ठ सिंह, सूर्यगढ़ा : रामानंद मंडल, जगदीशपुर : कुसुम लता सिंह, अगियांव : प्रभु राम, कुर्था : सत्यदेव कुशवाहा, बेलहर : मनोज यादव, जमालपुर : शैलेश कुमार, नोखा : नागेंद्र चंद्रवंशी, सुल्तानगंज : ललित कुमार मंडल, चेनारी : ललन पासवान, घोसी : राहुल कुमार, चकाई : संजय प्रसाद, मसौढ़ी : नूतन पासवान, रफीगंज : अशोक सिंह, शेरघाटी : विनोद यादव, अमरपुर : जयंत राज, जहानाबाद : कृष्णनंदन वर्मा, पालीगंज : जयवर्धन।

एनडीए में जदयू के साझीदार सभी सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी : उधर एनडीए में जदयू के साझीदार हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने अपने सभी सात सीटों पर के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इमामगंज से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, बाराचट्टी से ज्योति देवी (जीतन राम मांझी की समधिन), टेकारी से पूर्व मंत्री अनिल कुमार, मखदुमपुर से देवेंद्र मांझी (जीतन राम मांझी के दामाद), सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी, कसबा से राजेंद्र यादव तथा कुटुंबा से श्रवण भुइयां को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *