ससुरजी ने मेरा रे’प किया, जेठानी ने भी दिया उनका साथ, ढाई महीने पहले हुई थी मेरी शादी
PATNA-ढाई महिने पहले मेरी शादी हुई थी। मेरे पति पंजाब में नौकरी करते है। इसी बीच मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने मेरे जीवन को बर्बाद कर दिया। पिता समान ससुरजी ने मेरे साथ रेप किया। जेठानी ने भी विरोध करने के बदले उनका साथ दिया। जब ससुरजी मेरे साथ गंदा काम कर रहे थे तब जेठानी गेट पर पहरा देती थी।
यह मामला बिहार के बेतिया का बताया जाता है। शिकारपुर थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर केस दर्ज कर ली गई है। 19 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी 3 जुलाई 2022 को हुई है। शादी के 20.25 दिन के बाद उसके पति को कमाने के लिए बाहर भेज दिया गया। इसी बीच उसकी जेठानी ने 64 वर्षीय ससुर को उसके कमरे में भेज कर दरवाजा बंद कर लाइट बंद कर दिया। ससुर ने कपड़े फाड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पूछताछ की गई तो दोनों के साथ मारपीट की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बहुत जल्द सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं