बिहार के लिए विमान सेवा शुरू, वंदे भारत मिशन के तहत पहली फ्लाइट पहुंची बोधगया

PATNA : विदेशों में भी लॉकडाउन हट रहे हैं व स्थिति सामान्य हो रही है। इस स्थिति में लाैटने के इच्छुक यात्रियों की संख्या घट रही है। यही कारण है कि पहले से लंदन से बिहार के लिए निर्धारित छह फ्लाइट में एक रद्द हो गई है।

बिहार में पहली वंदे भारत फ्लाइट साेमवार काे बाेधगया पहुंची। इससे उतरी एक अन्य महिला यात्री ने बताया कि यात्रियों की कम संख्या से लग रहा था कि कहीं यह फ्लाइट भी रद्द न हो जाए। पहले 150 यात्रियों काे लेकर फ्लाइट के बाेधगया अाने की सूचना थी। पर बाद में संख्या घटकर 41 रह गई। 41 में 28 बिहार अाैर 13 झारखंड के यात्री हैं। झारखंड के यात्रियों को वहां की सरकार विशेष बस से रांची ले गई।

यात्रियों के चेहरे पर था सुकून का भाव : बेटी प्रेग्नेंट थी, उसकी मदद के लिए इंगलैंड गई थी। वहां से 18 अप्रैल को लौटना था। इससे पहले ही 25 मार्च को भारत में लॉकडाउन हो गया। रोज प्रतीक्षा कर रही थी वापसी की। एंबेसी से बात कर रही थी। इस बीच वंदे भारत मिशन की नन शेड्यूल फ्लाइट की जानकारी मिली।

अभी ये फ्लाइट अाएंगी : वंदे भारत मिशन की फ्लाइट 24 मई को ओमान से, 25 मई को कतर से, 26 मई को किर्गिस्तान से, 01 जून को कजाखिस्तान से और 03 जून को रूस से प्रस्तावित है। अब इनमें से केवल चार फ्लाइट ही आने की संभावना है। एक फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।

बिहार के बाहर फंसे लोगों को लाने के लिए मिलेगा वाहन पासबदला नियम, अन्य का विकल्प फिर जोड़ा : लॉकडाउन 4.0 में दूसरे राज्य में फंसे बिहारी छात्र, पर्यटक और अन्य व्यक्ति को लाने के लिए राज्य सरकार ने अनुमति दी है। सरकार ने निजी पास के आवेदन में अन्य कारण को शामिल कर दिया है। अब दूसरे प्रदेश में फंसे परिजनों को लाने के लिए निजी वाहन पास का ऑनलाइन आवेदन जिला प्रशासन की वेबसाइट पर कर सकते हैं।

राज्य सरकार ने लॉकडाउन 3 में निजी वाहन पास के लिए ऑनलाइन आवेदन से अन्य कारण को हटा दिया था। दूसरे राज्य में फंसे व्यक्ति को लाने के लिए निजी वाहन पास जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। सिर्फ मौ/त या इलाज के लिए ही दूसरे जिल में जाने के लिए निजी वाहन पास जारी किया जा रहा था।

जिला में रहने वाले लोगों को मौत या इलाज के लिए ही निजी वाहन पास मिलेगा लेकिन अंतर जिला में पूर्व से फंसे दूसरे जिले के व्यक्ति को लाने के लिए निजी वाहन पास मिलेगा। अंतरराज्यीय निजी वाहन पास राज्य के बाहर फंसे हुए छात्र, पर्यटक सहित अन्य व्यक्ति को लाने के लिए जारी किया जाएगा। लॉकडाउन 4.0 में छूट देने पर अभी कोई नया फैसला नहीं लिया गया है।

पटना जिला प्रशासन के पास ऑनलाइन जमा करें आवेदन : पटना जिला प्रशासन के वेबसाइट patna.nic.in पर जाकर सर्च में पास लिखना है। इसमें कोविड-19 वाहन ई-पास आएगा। यहां क्लिक करने पर कोविड-19 आपदा के लिए ई-पास निर्गमन पर क्लिक करनी है। इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसको भरने के साथ साक्ष्य को अपलोड करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *