अभी-अभी : बेगूसराय में टूटा बलान नदी का बांध, कई गांव जलमग्न, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

PATNA : बिहार के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह से तेज बारिश भी हो रही है. बेगूसराय में बलान नदी का बांध टूट गया है, जिससे कई गांव जलमग्न हो गये हैं. बेगूसराय में आई बाढ़ के कारण आसपास के गांव के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. बिहार में बाढ़ के बीच बेगूसराय से बड़ी खबर आई है। वहां भगवानपुर प्रखंड के जोकिया-तेलन गांव के निकट बलान नदी का बांध टूट गया है। इससे आधा दर्जन गांवों के तीन सौ से अधिक घरों में पानी घुस गया है। साथ ही सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। बांध सुबह करीब 4.30 बजे करीब तीन फीट टूटा। इसके बाद पानी तेजी से गांवों की ओर चल पड़ा। ग्रामीणों ने घटन की सूचना तत्‍काल प्रशासन को दी, लेकिन घंटों तक वहां कोई नहीं पहुंचा। इस बीच बांध लगातार टूटता रहा। घंटों बाद जब एडीएम पहुंचे, जब तक बांध 30 फीट तक टूट चुका था।

बांध टूट जाने से टांडी, सेलम समेत कई गांव जलमग्न हो गए। बलान नदी की तेज धार करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई है। लोग जान-माल की रक्षा के लिए अपने-अपने घर छोड़ कर बांध पर शरण लेने को विवश हैं। बांध टूटने की जानकारी मिलते ही डीएम के निर्देश पर तेघड़ा एसडीओ, बाढ़ नियंत्रण के एसडीओ महेश प्रसाद सिंह व उनकी टीम पहुंच गई है। बांध टूटने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच सांसद गिरिराज सिंह ने प्रशासनिक पदाधिकारियों व तकनीकी विशेषज्ञों से बात कर तत्काल राहत कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है। इधर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित आबादी के लिए सामुदायिक रसोई का इंतजाम किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *