बिहार के बेगूसराय में लॉकडाउन तोड़कर मूर्ति विसर्जन में उमड़ी भीड़, पुलिस ने चलाया डंडा

लॉकडाउन तोड़कर मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे सैकड़ों लोग, पुलिस ने दिखाई सख्ती

को/रोना वा/यरस के सं/क्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। हालांकि कुछ लोग इसे तोड़ भी रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले में एक ऐसा ही नजारा शनिवार को देखने को मिला। यहां पर बड़ी संख्या में लोग मां दूर्गा की मूर्ति के विसर्जन के लिए इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि पुलिस की सख्ती के कारण लोग पमान गए और वापस घरों को लौट गए। घटना जिले नगर थाना के चौक के पास की है।

बता दें कि पूरे देश से लॉकडाउन के उल्लंघन की खबरें सामने आ रही हैं। इन मामलों से पुलिस और प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। बिहार में भी लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, 24 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के तहत अबतक राज्य में 357 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पांच सौ से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक शुक्रवार को 45 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 74 लोगों को लॉक डाउन तोड़ने के चलते गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 811 वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने बेवजह सड़कों पर निकले वाहन चालकों को 16.60 लाख रुपए का जुर्माना भी किया। लॉक डाउन के लागू होने के बाद से रोजना मामले दर्ज हो रहे हैं और इसे न माननेवालों की गिरफ्तारी का आंकड़ा में बढ़ता जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। 24 मार्च से अबतक 7511 वाहन जब्त किए गए। चालकों पर 16350550 रुपए का जुर्माना किया गया। अबतक 542 एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए थाना, अनुमंडल और जिला स्तर पर पुलिस की कार्रवाई दिन-रात जारी है।

नालंदा में लॉकडाउन के उल्लंघन से जुड़े 163, पटना में 11, गया में 44, सीवान में 73, सारण में 34, मोतिहारी में 24 और भागलपुर में 13 मामले दर्ज हुए हैं। सबसे अधिक अररिया में 1199, पटना में 453, नालंदा में 354, मुजफ्फरपुर में 407 और सारण में 366 गाड़ियां जब्त की गई। वहीं गया में 54, पटना में 12, नालंदा में 34, सारण व कैमूर में 34-34 और मोतिहारी में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पूरी सख्ती बरती जा रही है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं में शामिल वाहनों और लोगों को ही इससे छूट दी गई है। इसके अलावा कोई भी इसका उल्लंघन करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। लॉक डाउन के दौरान लोग घरों में रहे इसके लिए गश्त बढ़ा दी गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है ताकि बेवजह आनेजानेवालों को रोका जा सके। सभी जिलों को लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *