नीतीश सरकार के मंत्री का बेतूका बयान, कहा- बिहार में रोजगार की कमी नहीं, कुछ लोग शौक से करते हैं पलायन

PATNA : एक ओर पूरा देश भारी बारीश के चलते पुणे में दिवार गिरने से मजदुरों की मौ-त पर स्तब्ध है वहीं बिहार सरकार में अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह ने इसे लेकर विवादित बयान दे दिया है। राज्य में रोजगार की स्थिति को लेकर मंत्री ने कहा कि बिहार में रोजगार की कोई कमी नहीं। कुछ लोग शौक से पलायन करते हैं। पहले जितना पलायन होता था अब उतना पलायन नहीं हो रहा। बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद रोजगार के कई साधन खुले हैं। कुछ लोग शौक से भी बाहर चले जाते हैं।

मंत्री विनोद सिंह के बयान पर राजद ने पलटवार किया। राजद नेता शक्ति यादव ने कहा कि मंत्री की बुद्धि कमजोर है और इनके आंकलन पर तरस आता है। मंत्रीजी को ये दिखाई नहीं देता कि लोग किस तरह रोजगार के लिए तरस रहे हैं। लोगों को अगर बिहार में रोजगार मिलेगा तो वे बाहर क्यों जाएंगे? जो मंत्री अपने विभाग में अच्छा काम नहीं करते हैं, वे ही इस तरह का बयान देते हैं।

ऐसा नहीं है कि मंत्री विनोद सिंह का ये पहला विवादित बयान है। मंत्री साहब इससे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। एक बार उन्‍होंने कहा था कि भारत माता की जय नहीं बोलने वाले पाकिस्तान माता की संतान हैं क्या? हालांकि, उन्‍होंने बाद में इसके लिए खेद जताया। गौरतलब है कि बीते साल 15 फरवरी को उन्‍होंने शहीद मुजाहिद खान की अंत्येष्टि में शामिल नहीं होने पर सफाई देते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे शहीद के परिवार से मिलने जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे अंत्‍येष्टि में क्यों नहीं गए तो उन्होंने कहा, ‘मैंने दिल से उन्हें सैल्यूट किया। एक दिन पहले जाकर उन्हें जिंदा कर देते क्या?

(फेसबुक पर DAILY BIHAR LIVE लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *