बिहार के भागलपुर में जबरदस्त ब’म वि’स्फोट, 7 की मौ’त, चार घर ध्वस्त होकर बना मलबा, कई घा’यल

PATNA-भागलपुर में ब’म वि’स्फोट में 7 लोगों की मौ’त : 4 घर पूरी तरह जमींदोज, कई लोग अभी भी मलबे में दबे; IB ने पुलिस को किया था अलर्ट : बिहार में भागलपुर जिले के काजवली चक में गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जोरदार ब’म ब्ला’स्ट हुआ। इसमें 7 लोगों की मौ’त हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं। वि’स्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के 4 घर जमींदोज हो गए। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। करीब 5 किमी तक वि’स्फोट का असर दिखा है। ये ब्ला’स्ट नवीन मंडल और गणेश मंडल के घर के बीच हुआ है। वि’स्फोट किसके घऱ के अंदर हुआ है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। कुछ लोग आजाद बता रहे हैं, कुछ लोग नवीन और गणेश।

इस इलाके में शादी के लिए पटाखे बनाने का काम किया जाता था। आशंका ये भी जताई जा रही है कि घर में रखे पटाखों में ब्ला’स्ट हुआ है। कुछ दिनों पहले IB ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था। धमाके की चपेट में कई घर आए हैं, इसलिए ये मामला संदिग्ध भी लग रहा है। पुलिस ब’म ब्ला’स्ट के एंगल से भी इसकी जांच कर रही है।

घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। जमींदोज हुए मकानों के मलबे को हटाने का काम चल रहा है। वि’स्फोट के दौरान मौजूद पड़ोसी निर्मल साह उर्फ लड्डू ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर घर में सो रहे थे। वह भी घर के बाहर बैठे थे तभी तेज धमाका हुआ।

धमाका होने के बाद घर में जैसे ही लोग देखने के लिए अंदर घुसे घर गिरना शुरू हो गया। परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब चुके थे। घटनास्थल पर बहुत धुंआ हो जाने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। किसी तरह कुछ लोगों को ई-रिक्शे से ले जाकर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है।

काजवली चक में ब’म ब्ला’स्ट से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। किसी की छत गिर गई है। किसी की खिड़की में लगा शीशा टूट गया है। वहीं, स्थानीय रमेश कुमार ने बताया कि इतनी जोरदार आवाज के साथ ब्ला’स्ट हुआ कि पहले कभी भी इतनी जोर से आवाज नहीं हुआ था। ब्ला’स्ट होने के बाद सड़कों पर पूरी तरह से बारूद का धुआं भर गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सब-ए-बारात के लिए घर में ब’म बनाया जा रहा था, जिसको लेकर ये ब्ला’स्ट हुआ है। घायल निर्मल ने भी इसकी पुष्टि की है। DIG सुजीत कुमार का कहना है कि FSL की टीम जांच कर रही है इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह किस तरह का वि’स्फोट था।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *