सीतामढ़ी-मधुबनी-दरभंगा-सुपौल सहित दस जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बारिश-ठनका से सावधान

PATNA ; बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर बिहार मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है। इसके अनुसार आज भी ​बारिश होने के प्रबल संभावना है। एहितियान तौर पर बिहार के दस जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार

बिहार में मानसून की सक्रियता सामान्य बनी हुई है। सूबे के अधिकांश भाग में पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तरी बिहार में कुछ जगहों पर अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों और सांख्यिकीय गणना के आधार पर मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से बताया गया है कि अब तक राज्य के उत्तर बिहार की ओर बारिश की स्थिति मजबूत थी। अब राज्य के शेष भाग में भी बारिश और वज्रपात की परिस्थितियां बन रही हैं। इसे देखते हुए अगले 48 घंटे में राज्य के सभी जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की तीव्रता ज्यादा रहेगी। इसलिए 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इस वजह से जारी हुआ अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया कि फिलहाल सूबे में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। उत्तरप्रदेश से बिहार होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल होकर असम तक जा रही है। साथ ही एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तर पूर्व बिहार से आंतरिक ओडिशा तक जा रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी एवं दक्षिणी पश्चिम भाग में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार के शेष भाग में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से राज्य के सभी जिलों के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *