बिहार के 24 जिलों में लू का अलर्ट, हो सके तो बेवजह घर से ना निकले, तापमान 45 डिग्री के पार

बिहार के 24 जिलों में लू का अलर्ट ; बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है। ताजा अपडेट के अनुसार राज्य के 24 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को ना सिर्फ सावधान रहने को कहा गया है बल्कि जरूरत ना हो तो घर से ना निकलने को कहा गया है।

सूबे के ज्यादातर जिले लू की चपेट में हैं। मंगलवार को पटना सहित नौ जिले हीट वेव और 19 जिले लू की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को 24 जिले में हीट वेव का अलर्ट जारी किया।

राज्य भर में सबसे गर्म बक्सर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बांका राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वैशाली में हुई। यहां का पारा पिछले चौबीस घंटे में 6.5 डिग्री बढ़कर 43.7 डिग्री पहुंच गया। मंगलवार को हीट वेव की चपेट में रहने वाले नौ जिलों में 43 डिग्री तापमान के साथ पटना, 40.8 डिग्री के साथ

सबौर (भागलपुर), 43.3 डिग्री के साथ जमुई, 44.7 डिग्री के साथ बक्सर, 43.7 डिग्री के साथ वैशाली, 42 डिग्री के साथ खगड़िया, 44.5 डिग्री के साथ बांका, 43.5 डिग्री के साथ नवादा और 42.4 डिग्री के साथ नालंदा रहा। राज्य के नौ जिलों में अधिकतम पारा 43 डिग्री या उससे ऊपर रहा, जबकि 17 जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर रहा है।

बलूचिस्तान और अफगानिस्तान से राजस्थान को होकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश होते हुए गर्म पछुआ हवाएं बिहार के दक्षिण भाग को विशेष प्रभावित कर रही हैं। इस वजह से दक्षिण बिहार के अधिकतर जिले प्रचंड ताप से गुजर रहे हैं। उत्तर बिहार के कुछ जिले भी प्रभावित हुए हैं। गया में पछुआ की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रतिघंटे तक रही है

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *