बिहार और झारखंड में 15 से 21 मार्च के बीच होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
पटना- रांची : मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है. के अनुसार 15 से 21 मार्च के बीच बिहार और झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है. आइए आपको डिटेल में पहले बिहार और फिर झारखंड के बारे में बताते हैं…
भारत मौसम विज्ञान विभाग के संखयात्मक माडल के विश्लेषण के अनुसार राज्य मे 17 मार्च से 21 मार्च के दौरान अधिकांश जगहो मे हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की प्रबल संभावना है साथ ही साथ इस दौरान अनेक स्थानों पर बिजली के साथ मेघ गर्जन तथा कुछ स्थानों पर ओला-वृष्टि होने की भी संभावना है|

ख) किसान बंधुओ को परामर्श
चुकी अभी रबी फसल की कटाई का समय है अतःउक्त मौसम के आलोक मेँ किसान भाइयो को सलाह दी जाती है
।. यदि फसल पक चुकी हैं तो उसकी कटाई कर ले तथा अपने कटे हुए फसल को पानी/नमी से बचाओ हेतु सुरक्षित
स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था करें |
- खराब मौसम के दौरान किसान भाइयों को सलाह दी जाती है अपने पशुधन तथा खुद को बाहर निकलने से बचे
तथा मौसम साफ होने पर अपने कार्यो को संपादित करें| - यदि खेतो मे कार्य कर रहे हों तथा उस दौरान बिजली चमकने या मेघगर्जन सुनाई देने के बाद किसान भाई पक्के
घर मेँ शरण ले तथा किसी भी परिस्थिति मे पेड़ के नीचे खड़ा होने से बचे तथा मौसम साफ होने का इंतज़ार करे |
(समान्यत: मेघगर्जन की समयवधि आधा से एक घंटे की होती है )
वहीं झारखंड मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रांची समेत झारखंड के कई हिस्सां में 15 मार्च को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान वज्रपात की भी घटना हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यलो अलर्ट 15 से 17 मार्च तक के लिए जारी किया गया है।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं