अभी-अभी : बिहार के आरा में भीषण हादसा, मार्निंग वॉक पर निकलीं 4 महिलाओं की मौ’त, स्कॉर्पियो ने कु’चला

आरा में हादसा, 4 महिलाओं की मौत: मार्निंग वॉक पर निकलीं थीं चारों, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला; विरोध में हाईवे जाम : आरा में सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है। शुक्रवार को चारों मॉर्निंग वॉक पर निकलीं थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चारों को रौंद दिया। हादसा पीरो थाना क्षेत्र देव-चंदा (देचना) पुल के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

घटना से आक्रोशित लोगों ने शवों को बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर रख जाम कर दिया। इस कारण हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। गुस्साए लोग वाहन चालक पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई है। पुलिस मामले की छानबीन की बात कह रही है। चारों महिलाएं ओझवलिया गांव के अलग-अलग घरों की रहने वाली है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *