विकास के मामले में बिहार बना देश का नंबर 1 राज्य, सालाना GDP 15% जबकि देश की 11.2 फीसदी है

पटना / विकास में बिहार देश से आगे, प्रदेश सालानावृद्धि दर 15% जबकि देश की 11.2 फीसदी; प्रति व्यक्ति आय भी 13.4 फीसदी बढ़ी, पिछले वर्ष की तुलना में प्रति व्यक्ति आय में 13.4% वृद्धि हुई है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर संगत वृद्धि दर 10% ही है, वार्षिक योजना का 2016-17 में 64126 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2019-20 में कुल उद्व्यय 100001 करोड़ पहुंच गया

विकास दर के मामले में बिहार देश से आगे है। वर्तमान मूल्य पर वर्ष 2018-19 का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का अनुमान 5 लाख 57 हजार 490 करोड़ रुपए है जिसके अनुसार राज्य की वार्षिक वृद्धि दर 15% है जबकि देश की संगत वृद्धि दर 11.2% है। वहीं राज्य का प्रति व्यक्ति आय (परकैपिटा एनएसडीपी) अनुमान 43 हजार 822 रुपए है। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 13.4% वृद्धि हुई है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर संगत वृद्धि दर 10% ही है। योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी और सचिव मनीष वर्मा ने कहा कि परकैपिटा जीएसडीपी (प्रति व्यक्ति सकल राज्य घरेलू उत्पाद) 47 हजार 541 रुपए है। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 13.2% वृद्धि दर्ज हुई है।

चालू वित्तीय वर्ष के 9 महीने में 41% राशि ही खर्च हुई : हजारी ने कहा कि हर साल राज्य की वार्षिक योजना बढ़ रही है। 2016-17 में 64126 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2019-20 में कुल उद्व्यय 100001 करोड़ पहुंच गया। हालांकि चालू वित्तीय वर्ष में खर्च के संबंध में पूछने पर उन्हाेंने माना कि दिसंबर तक यानी चालू वित्तीय वर्ष के 9 महीने में 41% राशि ही खर्च हो पाई है। पूरी उम्मीद है कि पिछले वर्षों की तरह 90% से अधिक राशि खर्च हो जाएगी। वैसे शत प्रतिशत खर्च का लक्ष्य है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *