बिहार में दर्दनाक घटना, 2 लाख के लिए जिंदा जलाया, पति के सामने जलती रही पत्नी, नहीं पसीजा दिल
बांका में ₹2 लाख दहेज के लिए जिंदा जलाया:आंखों के सामने तड़पती-बिलखती जलती रही पत्नी; नहीं पसीजा दिल, पति 4 महीने के बेटे के साथ फरार :

बांका में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज में दो लाख रुपए नहीं लाने पर ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जला दिया। वह चीखती-तपड़ती रही। पति का दिल नहीं भी नहीं पसीजा। जब वह 90 प्रतिशत जल गई तो ससुराल वालों ने भागलपुर के मायागंज अस्पताल में उसे भर्ती करवा दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि ससुराल वालों ने आग लगाने से पहले उसे जमकर पीटा भी था।
ससुराल वालों ने मायके वालों को खाना बनाने के दौरान झुलसने की झूठी कहानी सुना दी। मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो ससुराल वाले मौके से फरार थे। घटना टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव की है। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका की पहचान मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव की प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी 15 महीने पहले ही हुई थी। इधर, परिजनों ने पति समेत 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR