बिहार की सीमा पर पहुंचने वालों को प्रखंडों तक पहुंचाएगा परिवहन विभाग, बस से भेजा जाएगा घर तक

PATNA : विभाग ने यात्रियों की संख्या कम होने पर एक से अधिक जिलों के यात्रियों को एक ही वाहन में भेजा जा सकेगा। इसके लिए पटना, मुजफ‌्फरपुर, गया, छपरा और दरभंगा जिलों में ट्रांजिट प्वाइंट बनाने की निर्देश दिया गया है। ट्रांजिट प्वाइंट के डीएम को संबंधित जिलों तक यात्रियों को भेजने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

पटना|लॉकडाउन के बीच बिहार की सीमा पर पहुंचने वाले मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों को परिवहन विभाग उनके प्रखंडों तक पहुंचाएगा। विभाग ने यह व्यवस्था बिहार की सीमा तक पहुंचने वाले यात्रियों की लिए की है। सीमावर्ती जिलों में मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद लोगों को बसों और अन्य वाहनों के जरिए उनके गृह जिलों तक पहुंचाया जाएगा, जहां से उनको प्रखंडों के क्वारेंटाइन सेंटर तक भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

गुरुवार को परिवहन विभाग ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया। सीमावर्ती और गंतव्य जिलों में बाहर से आने वाले लोगों की पूरी जानकारी सूचीबद्ध किया जाएगा। इसमें नाम, पता, फोन नबंर, कहां से आ रहे हैं, यह जानकारी शामिल है। पहचान के लिए सभी यात्रियों के हाथ पर क्वारेंटाइन का मुहर लगाया जाएगा। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के मास्क पहनना अनिवार्य होगा। ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए मास्क, हैंड ग्लब्स और सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।

राज्यों के लिए अलग-अलग अफसरों की जिम्मेदारी..आपके परिजन फंसे हैं तो इन नंबरों पर करें संपर्क
पलका सहनी दिल्ली/हिमाचल 9599823200 शैलेंद्र कुमार दिल्ली/हिमाचल 9717691086 शैलेंद्र कुमार जम्मू/लद्दाख 9717691086 एमएस ढिल्लो पंजाब 9473191753 दिवेश सेहरा हरियाणा 544404189 प्रेम सिंह मीणा राजस्थान 9473191456 बी कार्तिकेय गुजरात 9810922727 वीएस गुंजियाल उत्तराखंड 9473191491 एम. रामचंद्रद्रूडू, एपी/तेलंगाना 7250687373 सेंथिल कुमार तमिलनाडु/पुडुचेरी 9431232001 प्रतिमा एस. कर्नाटक 9473191380 आदेश तितरमारे महाराष्ट्र/गोवा 9431818704 सफीना एन. केरल 8547883439 वीएस गुंजियाल उत्तरप्रदेश 9473191491 अनिमेष पराशर उत्तरप्रदेश 9199065999 मयंक बड़वड़े मप्र/छग 9473191429 अनिरुद्ध कुमार उड़ीसा 9473197815 चंद्रशेखर झारखंड 9661472483 किम प.बंगाल 7739811111 आनंद शर्मा पूर्वोत्तर राज्य 8135900400

सारी बसें लगा दें तो भी सभी को लाने में लगेंगे 30 दिन
बिहार सरकार के आंकड़े के अनुसार दूसरे राज्यों में फंसे 28.29 लाख लोगों ने सहायता मांगी है। सोशल डिस्टेंसिंग फार्मूले में एक बस में 25 लोग बैठ पाएंगे। इसे आधार मानें, तो इनको एक बार में लाने के लिए 1,13,160 बसें चाहिए। बिहार में सिर्फ 20 हजार बसें हैं। इन बसों को 6 चक्कर लगाना पड़ेगा। यानी 6 बार जाना, 6 बार आना। एक बस को औसतन 1500 किमी एक तरफ से तय करने होंगे। ऐसे में 5 से 7 दिन का समय लगेगा। यानी 6 चक्कर में एक से डेढ़ माह।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *