बिहार में छपरा होकर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन रहेगा बाधित, नान इन्टरलाकिंग का होगा काम, देखिए लिस्ट

पटना— छपरा-वाराणसी रेलखंड होकर आनेजाने वाले यात्री ध्यान दें:15 से 19 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अन्तर्गत छपरा-वाराणसी रेलखंड के रसड़ा-चिलकहर-फेफना खण्ड पर दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इन्टरलाकिंग तथा नान इन्टरलाकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण एवं रिषिड्यूलिंग किया गया है। इसकी जानकारी रेलवे जनसंपर्क पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया। ट्रेनों के परिवर्तन से छपरा के यात्रियों को ख़ासा प्रभावित होना पड़ेगा। आगे जानिए, किन ट्रेनों पर क्या होगा प्रभाव –

रिशिड्यूलिंग
गोरखपुर से 15 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकता एक्सप्रेस 60 मिनट रिशिड्यूल कर चलायी जायेगी।
बलिया से 16 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी 30 मिनट रिशिड्यूल कर चलायी जायेगी।
बलिया से 19 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी 60 मिनट रिशिड्यूल कर चलायी जायेगी।

निरस्तीकरण

बलिया से 17 से 19 अक्टूबर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शाहगंज से 18 एवं 19 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन

अमृतसर से 15 एवं 17 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
जयनगर से 16 एवं 18 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विषेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
अजमेर से 17 एवं 18 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
दरभंगा से 19 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
गाड़ियों का नियंत्रण

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर पवन एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
सूरत से 15 एवं 17 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
सूरत से 14 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
सूरत से 18 अक्टूबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *