छठ पूजा पर बिहार में खराब होगा मौसम, ठंड के साथ छाएगा कोहरा, मौसम विभाग की चेतावनी

दीपावली छठ पूजा को लेकर मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी किया है। इसके अनुसार छठ पूजा में बिहार का मौसम बदला—बदला दिखेगा। पछुआ हवा बहने के कारण अभी सुबह-सुबह हल्की ठंड लगती है। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और सुबह हल्की धूप होने की वजह से छठ तक कोहरा का प्रभाव दिखेगा। मौसम विभाग की माने तो हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यही कारण है कि सुबह के समय मौसम सर्द हो रहा है।पटना की अगर बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री है। न्यून तापमान 20 डिग्री है।

बताते चलें कि इस साल 24 अक्टूबर को दीपावली और 30 और 31 अक्टूबर को लोक आस्था का पर्व छठ मनाया जाएगा। 28 को नहाए खाए और 29 को खरना है। पटना में छठ घाट निर्माण को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है, लेकिन गंगा में अधिक जल होने के कारण बहुत स्थानों पर प्रशासन को घाट निर्माण करने में परेशानी हो रही है। पटना जू के अलावे कई ऐसे पार्कों में भी तालाब का निर्माण किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *