CAB-NRC के खिलाफ 19 को बिहार बंद, राजद सहित अन्य विपक्षी दलों ने खोला मोर्चा

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वामदलों ने 19 दिसंबर को बिहार बंद का एोलान किया है। वामदलों ने राजद से 21 के बदले बिस्मिल, अशफाकउल्ला व रोशन के शहादत दिवस पर 19 दिसंबर को ही बिहार बंद करने का अनुरोध किया। भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा व माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य अरुण मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में सीएबी और एनआरसी का जबरदस्त विरोध हो रहा है। बिहार बंद को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों व संगठनों को आगे आना चाहिए। उन्हाेंने राजद व कांग्रेस से भी समर्थन की अपील की। विधानसभा चुनाव में वामदल क्या राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेगा, इस सवाल पर कहा कि अभी देश और संविधान बचाने के लिए विरोधी दलाें को एकजुट होने की जरूरत है। चुनाव में समय है। मौके पर वीरेंद्र ठाकुर, अमेरिका महतो आदि भी मौजूद थे।

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन पर जदयू को घेरने की राजद की कवायद जारी है। शनिवार को जदयू कार्यालय के सामने युवा राजद ने जदयू के संविधान का हवन किया तथा केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को उदय नारायण चौधरी ने भी इस बिल के विरोध में जदयू के संविधान का पहला पन्ना फाड़ा था। इस मौके पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सोहैब ने कहा कि अपने संविधान में जदयू धर्मनिरपेक्षता की बात करता है, वहीं इसके नेता कानून का समर्थन कर संविधान और लोकतंत्र के विरोध में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश महात्मा गांधी के रास्ते चलेगा न कि गोलवलकर के। राजद इस विधेयक का विरोध करता रहेगा। इस मौके पर अरुण कुमार यादव, सतीश चंद्रवंशी, विकास श्रीवास्तव, रामराज कुमार, विमलेश यादव, अजीत कुशवाहा, शिवराज कुमार, मो. इसराइल मंसूरी, पप्पू यादव, राजन पासवान, मो. खुर्शीद आलम, सिकन्दर यादव, मोहित कुमार, मनोज कुमार अादि मौजूद थे।

राजद के 21 के बंद का हम सेक्युलर ने किया समर्थन: हम सेक्युलर ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ 21 दिसंबर को प्रस्तावित राजद के बिहार बंद का समर्थन किया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला संविधान और राष्ट्रविरोधी है। उन्होंने कहा कि हर धर्म निरपेक्ष दल को इस विधेयक का विरोध करना चाहिए। उधर, एनआईटी मोड़ से हजारों छात्र-युवाओं ने मार्च किया। इसका नेतृत्व मोख्तार, अमर आजाद पासवान, मुश्ताक राहत, रियाजुद्दीन, रिजवान, अली रजा हाशमी, आफताब आलम, सैयद जीशान, अक्षय, रामजी, पुनीत, एजाज, दिलीप ने किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *