पटना समस्तीपुर और मुंगेर के साथ-साथ बिहार के कई इलाके बाढ़ की चपेट में
पटना के बाद अब मुंगेर और समस्तीपुर में बाढ़ का कहर जारी हैं। यहां के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोग अपने गांव से पलायन करने पर मजबूर हैं। खबर के अनुसार गंगा नदी, बागमती और अधवारा समूह की नदियों से बिहार में बाढ़ से बुरी स्थिति है। मुंगेर और समस्तीपुर के कई गांव पानी में डूब गए हैं। लोग अपने घर को छोड़ सड़क और रेलवे लाइन पर सरन ले रहे हैं। लोगों के पास खाने-पीने का भी समान नहीं हैं।
समस्तीपुर के लोग बाढ़ से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। थाना, अस्पताल और ब्लॉक परिसरों में पानी घुस जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बारिश और बाढ़ के पानी से समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के भी लोग परेशान हैं। शहरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया हैं।

गंगा और उसकी सहायक नदियों में तेजी के साथ बढ़ रहे जलस्तर के कारण मुंगेर जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां तक की बरियारपुर प्रखंड कार्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया हैं। अस्पताल से लेकर स्कूल में भी पानी घुस रहा हैं। सड़कों पर भी पानी चढ़ गया है, जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।