हे मां गंगा कम से कम अब तो अपना तांडव बंद करो और बिहार की जनता की रक्षा करो, उपकार मानेंगे

गंगा के जलस्तर में खतरनाक ढंग से बढ़ोतरी जारी है। देर रात 2 बजे हथिदह में गंगा अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। दीघा में इसके जलस्तर में 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। गुुरुवार को बक्सर में 1.03 लाख क्यूसेक पानी अधिक आया। गंगा के तटवर्ती बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, सारण, वैशाली, कटिहार, समस्तीपुर और लखीसराय में बाढ़ से करीब 22 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हो चुकी है। आपदा विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावितों का बुलेटिन जारी नहीं होने की स्थिति में भास्कर ने प्रभावित जिलों के प्रशासन से यह आंकड़े निकाले।

अापदा विभाग बाढ़ बुलेटिन नहीं जारी कर रहा, प्रशासन से मिला आंकड़ा
बक्सर में नदी खतरे के निशान से 74 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। ये पानी पटना में गंगा के स्तर में अगले 24 घंटे में ऊपर करेगा। गंगा नदी पटना के हाथीदह में सर्वोच्च रिकार्ड के निकट पहुंच चुकी है तो भागलपुर में भी नए शिखर की ओर है। नदी में इसी तरह उफान जारी रहा तो भागलपुर में भी गंगा 48 से 72 घंटे में सारे पुराने रिकार्ड तोड़ सकती है। इससे सरकार की चिंताएं बढ़ गई हंै। हाई अलर्ट जारी है। उधर, सूबे की एक दर्जन प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही, इनमें गंगा के अलावा कोसी, गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला-बलान, पुनपुन, खिरोई, अधवारा, दुर्गावती, कर्मनाशा, किउल, भूतही शामिल हैं। महानंदा 48 घंटे में लाल निशान को पार कर जाएगी। घाघरा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। मधेपुरा में कोसी ने सवा लाख लागों को, जबकि शिवहर में गंगा की सहायक नदी ने 12 हजार से ज्यादा लोगों को परेशान कर रखा है। कैमूर के 5 प्रखंडों में कर्मनाशा-दुर्गावती नदी के कारण करीब सवा 2 लाख की आबादी बाढ़ से घिरी है।

दानापुर: देर रात गंगा बांध में रिसाव से हड़कंप, बारिश से बढ़ेगा खतरा
दीघा नहर से 500 मीटर पश्चिम दानापुर के रामजीचक में गंगा बांध में देर रात रिसाव से प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निरीक्षण के साथ जल संसाधन विभाग के इंजीनियर देर रात तक रिसाव को बंद करने का काम कराते रहे। डीएम ने कहा कि अभी दबाव है, लेकिन नियंत्रित है। भारी बारिश होने की स्थिति में पटना नहर में पानी का दबाव बढ़ेगा। स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। बांध के रिसाव की जल संसाधन विभाग के इंजीनियर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मौसम विभाग ने पटना समेत गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय में बारिश और पश्चिम चंपारण सहित 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। पटना नहर पर बने लॉक पर गंगा का दबाव बढ़ता जा रहा है। नहर में शहर और दानापुर का पानी आ रहा है, जिसे गंगा की तरफ फेंका जा रहा है।

स्थान रिकार्ड/वर्ष खतरे का निशान 12 अगस्त अगला 24-48 घंटा
दीघा 52.52 मी/1975 50.45 मी. 51.61 मी. 51.86 मी.
गांधीघाट 50.52 मी/2016 48.60 मी. 50.18 मी. 50.44 मी.
हथिदह 43.17 मी/2016 41.76 मी. 43.18 मी. 43.47 मी.

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *