बिहार के किसान होंगे मालामाल, न्यू ईयर से पहले CM नीतीश ने कर दिया बड़ा ऐलान, अधिकारियों को आदेश

PATNA- गन्ने की कीमतें बढ़ीं, उत्तम कोटि में 20 रु. तो निम्न में 13 रु. प्रति क्विंटल वृद्धि, मुख्यमंत्री की यात्रा का नाम बदला, अब समाज सुधार अभियान : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 दिसंबर से समाज सुधार यात्रा पर निकलेंगे। इसका नाम बदल कर अब समाज सुधार अभियान कर दिया गया है। नाम परिवर्तन के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय ने निर्देश जारी किया है। समाज सुधार अभियान को देखते हुए राज्य के सभी जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव ने शनिवार को निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री की यात्रा की तैयारी राज्य सरकार ने पूरी कर ली है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री 22 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा में 12सभाएं करेंगे। इससे सभी 38 जिले जुड़ेंगे। यही नहीं यात्रा के दौरान वे विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।

राज्य सरकार एवं बिहार सुगर मिल्स एसोसिएशन की सहमति से गन्ना किसानों के हित में वर्ष 2021-22 के पेराई सत्र के लिए सभी प्रभेदों के गन्ना मूल्य की दरों में वृद्धि की गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि उत्तम प्रभेद का मूल्य 315 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 335 रुपए प्रति क्विंटल, सामान्य प्रभेद का मूल्य 295 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 315 रुपए प्रति क्विंटल एवं निम्न प्रभेद का मूल्य 272 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 285 रुपए प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया गया है। इसके पहले इसी साल 13 फरवरी को गन्ने की कीमतों में वृद्धि की गयी थी।

चीनी मिल प्रबंधकों ने चालू पेराई सत्र 2020-21 में राज्य के किसानों को उत्तम कोटि के गन्ना के लिए प्रति क्विंटल 315 रुपये और सामान्य कोटि के गन्ना के लिए 295 रुपये मूल्य तय किये थे। तब उसके एक साल पहले की तुलना में सामान्य और उत्तम कोटि के गन्ना के दाम में 5 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला किया था। वर्ष 2019-20 पेराई सत्र में उत्तम कोटि के गन्ना के लिए किसानों को प्रति क्विंटल 310 रुपये और सामान्य कोटि के लिए 290 रुपये मिले थे। निम्न कोटि प्रभेद गन्ना के दाम 265 से 7 रुपये बढ़ा कर 272 रुपये कर दिया गया है। राज्य में फिलहाल बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, मंझौलिया, गोपालगंज, सिधवलिया, हसनपुर, लौरिया और सुगौली में नौ चीनी मिलों में किसान गन्ना पहुंचा रहे हैं। राज्य के लगभग 2.70 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना की खेती हुई है। गत वर्ष 2.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना की खेती हुई थी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *