बिहार के गया में गिरा तोप का गोला, एक की मौत, दो माह पूर्व ही हुआ था युवक का विवाह

बिहार के गया में गिरा तोप का गोला, एक की मौत, दो माह पूर्व ही हुआ था युवक का विवाह : मिलिट्री अभ्यास के दौरान छोड़ा गया तोप का गोला गांव में गिरा, युवक की मौत, बाराचट्टी की घटना }दो माह पूर्व ही हुआ था विवाह, दिल्ली जाने वाला था, ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन को नहीं दी सूचना : बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गूलरवेद में सोमवार को शाम मिलिट्री द्वारा किए जा रहे अभ्यास के दौरान छोड़े जा रहे तोप के गोले की चपेट में उसी गांव का एक युवक आ गया, जिसके कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक रघु मांझी उम्र लगभग 20 वर्ष जो अपने छह भाइयों में चौथा भाई था जिसका विवाह 2 माह पूर्व ही हुआ था। बता दें कि विवाह का मंडप भी अभी नहीं हटा था कि घर से उसकी अर्थी निकल गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मां राजो देवी पत्नी उषा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था, पत्नी उषा देवी बार-बार बेहोश होकर गिर जा रही थी। रोते-रोते मृतक की मां उषा देवी कहती है कि मेरे बेटे को आज कमाने के लिए दिल्ली जाना था लेकिन वह आज दुनिया ही छोड़कर चला गया। जानकारी के अनुसार रघु मांझी अपने दोस्तों के साथ गांव के किनारे पहाड़ की ओर गया था। इसी दौरान वह तोप के गोले की चपेट में आ गया और उसकी मौत मौके पर ही हो गई। ज्ञात हो कि यह गांव मिलिट्री के फायरिंग रेंज के काफी करीब है जिसके कारण हमेशा कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग के दौरान हमेशा कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं।

घटना की सूचना डर से ग्रामीणों के द्वारा पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई। शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को अहले सुबह ही कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं दी गई। जब घटना का पता चला तब हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *