बिहार के गया में बनकर तैयार हुआ देश का पहला रबर डैम, फल्गु में अब बारहों मास कलकल करेंगी गंगा

बिहार ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। बताया जाता है कि बिहार के गया में 312 करोड़ की लागत से देश का पहला रबर डैम बनाया गया है। सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली से गया लौटने के बाद इसका लोकापर्ण करेंगे। ताजा अपडेट के अनुसार इसके साथ ही सीताकुंड जाने हेतु नए पुल का भी निमर्ण किया गया है। जानकारों की माने तो रबर डैम के निर्माण के बाद अब फल्गू नदी में बारहो महिने मां गंगा कलकल करती हुई नजर आएंगी।

312 करोड़ रुपये की लागत से 411 मीटर लंबे इस गयाजी डैम के पास हर समय तीन से चार फीट पानी उपलब्ध रहेगा। गया जी डैम को बनाने में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इसके रबर ट्यूब में स्वचालित विधि से फल्गु नदी के बहाव को संचालित किया जा सकेगा। 22 सितंबर 2020 को नीतीश कुमार ने ही इसका शिलान्यास किया था। इसे अक्टूबर 2023 में पूरा किया जाने का लक्ष्य था। लेकिन, बाद में मुख्यमंत्री ने 2022 के पितृपक्ष से पहले इसे पूरा करने का निर्देश दिया। इस साल 9 से 25 सितंबर तक पितृपक्ष मेला चलेगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *