क्या बिहार के राज्यपाल को ‘अछूत’ मानते हैं नीतीश, बार-बार हेलीकॉप्टर देने से क्यों किया जा रहा है इनकार ?
SC जाति के राज्यपाल हैलीकॉप्टर में बैठ जाएंगे तो क्या Helicopter अपवित्र हो जाएगा?’ BJP MP ने CM को घेरा : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज पश्चिम चंपारण के दौरे पर हैं। वे पटना से सड़क मार्ग से ही वाल्मीकि नगर गए हैं। कहा जा रहा है कि राज्य सरकार ने राज्यपाल को हैलीकॉप्टर नहीं दिया है।
हैलीकॉप्टर नहीं मिलने पर सड़क मार्ग से चंपारण जाने पर भाजपा ने नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
लोकसभा सांसद और बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति से होने की वजह से राज्य सरकार राज्यपाल से घृणा कर रही है। संजय जायसवाल ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा,

सुबह अचानक सूचना मिली की महामहिम राज्यपाल सड़क मार्ग से वाल्मीकि नगर जा रहे हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल से बिहार के नागरिक होने के नाते मैं क्षमा प्रार्थी हूं कि वर्तमान बिहार सरकार को अनुसूचित जाति से इतनी घृणा है कि अगर उस समाज का व्यक्ति बिहार का राज्यपाल भी हो जाए तो भी उसे हेलीकॉप्टर पर बैठने का हक नहीं है।
यह दूसरी घटना है। इसके पहले मैंने मुजफ्फरपुर में जी- 20 के अंतर्गत हुए यूथ-20 कार्यक्रम में देखा था। आज वाल्मीकि नगर के समय भी यही देख रहा हूं।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं