हंसते-हंसते पाकिस्तान बॉर्डर पर शहीद हुआ बिहार का लाल, गाँव में पसरा मातम

New Delhi : पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर सीजफा’यर का उल्लंघन किया। कृष्णा घाटी सेक्टर में की गई इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में भारतीय सेना का एक जवान नायक रवि रंजन कुमार सिंह श’हीद हो गए। उन्होंने बताया कि इसमें चार अन्य जवान घायल हो गए।

पिछले शनिवार को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सं’घर्ष विराम का उ’ल्लंघन किया था। इस फा’यरिंग में सेना के लांस नायक संदीप थापा (35) श’हीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने माकूल जवाब देते हुए पाक की एक चौ’की उड़ा दी थी। पाकिस्तान ने पहले ही एलओसी पर अपने पांच सैनिकों के मा’रे जाने की बात कबूली थी।

बिहार के इस लाल की शहादत की खबर कमांडेंट द्वारा गांव के वार्ड सदस्य हरिभजन सिंह के मोबाइल पर दी गई, जिसके बाद कमांडेंट ने पिता से बात कर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। कमाडेंट ने फोन पर बताया कि यह घटना पाकिस्तान द्वारा सीज फायर के उल्लंघन के कारण घटी है। इसमें रोहतास का लाल रविरंजन शहीद हुआ है। पाकिस्तान ने पूंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। उसकी शहादत कभी बेकार नहीं जाने दी जाएगी।

लकवा से पीडि़त पिता रामनाथ सिंह कहते हैं कि रविरंजन एक माह की छुट्टी बीताकर तीन दिन पहले 17 अगस्त को कश्मीर गया था। कल सोमवार को वह ड्यूटी ज्वाइन किया था। आज उसकी शहादत की खबर आई। कहा कि उन्हें अपने पुत्र पर गर्व है। उसने देश के लिए शहादत दी है। वे सौभाग्यशाली हैं कि उनके दोनों पुत्र भारतीय सेना में हैं।

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *