बिहार की 15 साल की बेटी शरीना अहमद गाती है इंग्लिश गाने, अमेरिका से आया बुलावा

भारतीय हर भाषा, परिधान, माहौल को अपने में ढाल लेते हैं। हालाँकि बोली और भाषा भले ही आपको किसी भी देश की आती हो लेकिन उसमें अपनी बोली का टच आ ही जाता है। भारतीयों की अंग्रेजी का भी यही हाल हैं। भारतीय शानदार इंग्लिश बोलते हैं, लेकिन अधिकतर लोग विदेशी एक्सेंट को टच नहीं कर पाते। हालंकि एक भारतीय लड़की ने कम उम्र में ही अमेरिकी स्टाइल में इंग्लिश गाने को गाकर ऐसा कर दिखाया, जिसे देख विदेशों तक लोग उसके फैन हो गए। इतना ही नहीं बिहार में रहने वाली इस लड़की की झारखंड सरकार ने भी प्रशंसा की है। हम बात कर रहे है, बिहार के गया की रहने वाली 15 साल की शरीना अहमदअपनी खास सिंगिग के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

शरीना की सिंगिंग की खास बात ये है कि वो अमेरिकन एक्सेंट या अमेरिकी लहजे में गाने गाती हैं जिसे सुनने पर लगता है कि किसी विदेशी की आवाज है। वह इंग्लिश गानों को इस अंदाज में गाती है कि लोग सुनते ही फैन हो जाते हैं। इंग्लिश म्यूजिक की धुन पर हाई पिच से लेकर लो पिच तक के गाने गाती हैं। यही वजह है कि उसके फैन देश से लेकर विदेश तक हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर शरीना अपने गानों की वजह से खूब चर्चा में हैं।

शरीना अहमद बिहार के ज्ञान नगरी बोधगया के पचहट्‌टी मुहल्ले की रहने वाली हैं। उनकी उम्र 15 साल है। शरीना अपने सिंगिंग की वजह से इन दिनों चर्चा में हैं। शरीना को बचपन से गाना गाने का शौक है। खास बात ये है कि शरीना इंग्लिश गाने गाती हैं। शरीना को बचपन से ही इंग्लिश गाने पसंद थे।

इधर, झारखंड सरकार के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने शरीना को सम्मानित किया है। साथ ही झारखंड पर आधारित एक इंग्लिश गीत संगीत तैयार करने का ऑफर दिया है। वह इस काम में बीते 15 दिनों से जुटी है। उसने हाल में 10वीं की परीक्षा बोधगया के एक प्राइवेट स्कूल से पास किया है।

शरीना ने बताया, ‘जब आठवीं क्लास में थी तो स्कूल के कार्यक्रम में इंग्लिश गाने की प्रस्तुति दी। जिसे खूब सराहा गया और स्कूल के शिक्षकों ने हौसला बढ़ाया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर अपने गाने को शेयर करने लगी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।’ उन्होंने बताया- ‘मेरी प्रस्तुति को देख एक अमेरिका की एक महिला इंग्लिश गानों की बारीकियां मुफ्त में सिखा रही हैं। इससे हमारी प्रस्तुति में काफी निखार आया है।’

शरीना अपने नाना के घर में इन दिनों रह रही है। कोरोना काल में पिता की जॉब चली गई है। बीते दो वर्षों से वह यहीं रह रही है। इससे पहले वह दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती थी। उन्होंने बताया- ‘कोरोना महामारी के दौर में पापा की जॉब नहीं रहने के कारण, गीत-संगीत पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। कोरोना महामारी नहीं आई होती तो शायद अब तक कहीं और ही होते। विदेश से कई बार ऑफर आए, पर कोरोना की वजह नहीं जा सकी।’

शरीना अहमद इंग्लिश सांग्स गाती हैं। इस वजह से भारत के अलावा अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका सहित दर्जनों देशों में उनके फैन है। सोशल मीडिया पर लाइव सांग जब शरीना अहमद गाती है तो हजारों लोग देखते और सुनते हैं।

शरीना के पिता शकील अहमद बताते हैं- ‘साउथ अफ्रीका की एक मैगजीन ने शरीना अहमद का पूरा प्रोफाइल पब्लिश किया है। फिलीपिंस रेडियो ने भी उसका इंटरव्यू रेडियो पर प्रसारित किया और अमेरिका से इंग्लिश गाना गाने के लिए बुलावा भी आया है।’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *