बिहार के हाजीपुर के प्रमोद को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न व मुजफ्फरपुर के शरद को अर्जुन अवार्ड

बिहार के दो अनमोल रत्न, हाजीपुर के प्रमोद को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न व मुजफ्फरपुर के शरद को अर्जुन अवार्ड : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन और 10 को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। हाजीपुर के प्रमोद भगत को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और मुजफ्फरपुर के शरद कुमार को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है। राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बिहार के इन दोनों अनमोल रत्न को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, महिला क्रिकेटर मिताली राज और पैरालिंपिक में इतिहास रचने वाले पैरा एथलीटों सहित पिछले कुछ समय में खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शनिवार को यहां भव्य समारोह में सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहली बार 12 खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार पाने वाले अधिकतर खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया था। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया था लेकिन इस बार इसे हमेशा की तरह राष्ट्रपति भवन में भव्य तरीके से आयोजित किया गया। चोपड़ा समारोह के मुख्य आकर्षण थे। इस विशेष रूप से आयोजित समारोह में जब वह पुरस्कार लेने के लिए गए तो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया गया। खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों में चोपड़ा ने सबसे पहले यह सम्मान हासिल किया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *