नालंदा की अर्पणा ने एक साथ तीन चोटियों पर लहराया तिरंगा, कराटे की भी दर्जनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं

पटना : बिहार की बेटियां हर दिन एक नया आयाम हासिल कर रहीं हैं। एक उपलब्धि के बाद दूसरी उपलब्धि पाने के जुनून से दुनिया भर में राज्य का मान-सम्मान बढ़ा रहीं हैं। कराटे की राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगितों में 50 से अधिक मेडल पा चुकीं नालंदा की अर्पणा ने एक नया इतिहास बनाया है। जिले के मेघी दीपनगर निवासी अर्पणा सिन्हा तीन ऊंची चोटियों पर तिरंगा लहरा चुकी हैं। पहली चोटी जिओचला ट्रैक है। इसकी ऊंचाई 16027 है। दूसरी चोटी जोनगरी टॉप है। इसकी ऊंचाई 13691 फीट और तीसरी चोटी सिंगलीला ट्रैक है, जिसकी ऊंचाई 11930 फीट है। इन सब पर अपर्ण ने तिरंगा लहराया है। अब वह नालंदा अपने गृह जिला पहुंची हैं। अर्पणा ने बताया कि उन्हें बचपन से खेल-कूद और हर तरह की एक्सट्रा एक्टिविटी में बहुत लगाव था। वह बचपन से ही अपने घर और गांव में तमाम खेलकूद में भाग लेतीं थीं। स्कूल में जाने के बाद यह प्रतियोगिता का रूप ले लिया तो रुचि और बढ़ गई। फिर कॉलेज में तमाम प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने के बाद यह शौक बन गया। विश्वविद्यालय के स्तर की प्रतियोगिता में जीत हासिल की और राज्यस्तरीय और राष्ट्रीयस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और जीती भी। अर्पणा ने कहा कि कोई भी क्षेत्र में सफलता पाने बेहद आसान है, अगर आप उसे आसान मानते हैं। इसे मानने के बाद उसे आसान बनाने के लिए हर दिन प्रयास भी करते रहना होगा।

खो-खो, बॉक्सिंग में विश्वविद्यालय चैंपियन रहीं हैं अपर्णा
अपर्णा सिन्हा के नाम कई उपलब्धियां हैं। वह मगध विश्वविद्यालय में खो-खो, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स के कई विधाओं में विश्वविद्यालय की चैंपियन रहीं हैं। अपर्णा का लक्ष्य है कि वह माउंट एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा लहराए और देश को गौरवान्वित करें। फिलहाल एक साथ तीन ऊंची चोटियों पर उनके द्वारा तिरंगा लहराए जाने से क्षेत्रवासी काफी खुश हैं। खासतौर क्षेत्र की लड़कियों और महिलाओं में उनकी इस कामयाबी की खुशी दिख रही है।

बधाई देने वालों का लगा तांता
अपर्णा सिन्हा के घर आने की सूचना पर उनके घर पर बुद्धिजीवियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का तांता लगा हुआ है। सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। कई मित्र और सीनियर भी उनका हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले बिहार में कई बार बेटियों ने ऊंची-ऊंची चोटियों को फतह किया है। इनमें जमुई जिले की भी बेटी शामिल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *