बिहार की बेटी और मुजफ्फरपुर की लाडली शिवांगी बनी राफेल उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट

PATNA-बिहार की बेटी और मुजफ्फरपुर की लाडली शिवांगी बनी राफेल उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट : 73वां गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग था। राजपथ पर परेड में वायुसेना की झांकी निकाली गई। राफेल लड़ाकू विमान की पहली भारतीय महिला पायलट शिवांगी सिंह ने भी इसमें हिस्सा लिया। शिवांगी वायुसेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला लड़ाकू विमान पायलट हैं। शिवांगी से पहले पिछले साल फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ वायुसेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली देश की पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट थीं।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की निवासी 24 वर्षीया शिवांगी को आज सोमवार को नौसेना की ओर से कोच्चि नेवल बेस पर विंग्स प्रदान किया गया। इसके साथ ही वह भारतीय नौसेना में देश की पहली महिला पायलट बन गईं। डीएवी स्कूल, बखरी से अच्छे अंकों से 12वीं उत्तीर्ण करने वाली शिवांगी जब सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक कर रही थीं, उसी दौरान वर्ष 2015 में नौसेना की एक टीम कॉलेज में आई। वह नौसेना के अधिकारियों के ड्रेस कोड और अनुशासन से काफी प्रभावित हुईं। तभी, उन्होंने नौसेना में अधिकारी बनने की ठान ली।

बीटेक करने के बाद कुछ महीने तक एक प्राइवेट बैंक में नौकरी की और तैयारी जारी रखी। एमटेक की पढ़ाई के दौरान ही वर्ष 2017 में एसएससी (शॉर्ट सर्विस कमीशन) की परीक्षा पास की। उन्हें भारतीय नौसेना अकादमी में 27 एनओसी कोर्स के तहत एसएसी (पायलट) के तौर पर शामिल किया गया। 25 जून 2018 में वाइस एडमिरल एके चावला ने औपचारिक तौर पर उन्हें नौसेना का हिस्सा बनाया। शिवांगी का प्रशिक्षण कोच्चि में हुआ।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *