अभी-अभी : बिहार में मौसम खराब, झमाझम बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार के कई जिलों में बारिश, आज भी गरज-चमक के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सूबे के मौसम पर शुक्रवार से दिखेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पूर्वी हवा के प्रभाव से बादलों का आना शुरू हो गया है। गुरुवार को मोतिहारी और दरभंगा में कोल्ड डे रहा जबकि 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का ठंडा शहर दर्ज किया गया।

राज्य भर में सतह से 1.5 किमी ऊपर पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है। हवा की रफ्तार आठ से दस किमी प्रतिघंटे रही। मौसमविदों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। पांच फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं, जिससे सुबह शाम ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तर पश्चिम भाग के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज एवं दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने एवं ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश के शेष भागों में बिजली चमकने के साथ बारिश के आसार हैं।

जमुई, मुंगेर, बांका, कटिहार और भागलपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इन 16 जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसमी प्रभावों के विश्लेषण के आधार पर मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य भर के लिये येलो अलर्ट जारी किया है। मौसमी बदलावों की वजह से सूबे में बादल छाए रहेंगे। राज्य भर में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होगी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *