आंधी तूफान और ओलावृष्टि को लेकर आज भी जारी हुआ अलर्ट, उत्तर बिहार में दिखा भारी तबाही

मौसमविदों के अनुसार शनिवार को भी पटना समेत राज्य के 23 जिलों में आंधी-पानी और ओला गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, छिटपुट बारिश और ठनका अलर्ट 20 मार्च तक प्रभावी रहेगा। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहेगी। पटना के अलावा पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के लिए अलर्ट जारी हुआ है। इनमें कुछ जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

इन जिलों में ज्यादा नुकसान

तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर जिलों में ज्यादा प्रकोप दिखा है। हालांकि नवादा और गोपालगंज जिलों में भी रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

ओलावृष्टि से क्षति का आकलन कर राहत पहुंचाएं नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि से हुई फसल और घरों की क्षति का सर्वेक्षण तथा आकलन कर लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाने का निर्देश आपदा प्रबंधन विभाग एवं संबंधित जिलाधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित जिलों में सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा ओलावृष्टि से हुई घरों की क्षति एवं फसल नुकसान का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के बाद सभी प्रभावित आपदा पीड़ितों को अविलंब अनुमान्य राहत दी जायेगी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *