बिहार के CM नीतीश को मिले भारत रत्न, महिला सम्मान के लिए उनका काम अतुलनीय है

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न,महिला सम्मान के लिए उनका काम अतुलनीय है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न सम्मान देने की मांग खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने की है। लेशी सिंह ने कहा है कि महिला सशक्तीकरण और नारी उत्थान कार्यक्रम चलाकर महिलाओं में मौन क्रांति का संचार करने के लिए मुख्यमंत्री को यह सम्मान प्रदान किया जाय।

कहा, जिस तरह देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान था। ठीक उसी तरह बिहार की महिलाओं के लिए पुनर्जागरण व सशक्तीकरण कार्यक्रम चला महिलाओं को नई आजादी मुख्यमंत्री ने दिलायी है। देश की आजादी भले ही 1947 में मिली थी, पर बिहार में महिलाओं को सच्ची आजादी नीतीश कुमार ने दिलायी है। इसलिए बिहारी महिलाएं नारी स्वतंत्रता के लिए नीतीश कुमार को दूसरा गांधी मानती हैं। उन्होंने सत्ता संभालते ही पंचायती राज्य में 50 आरक्षण दे सही मायने में महिलाओं को गौरवान्वित किया।

इससे महिलाओं में स्वाभिमान और विश्वास का भाव कायम हुआ है। मुख्यमंत्री ने बालिका साइकिल योजना, बालिका पोशाक योजना चलाकर ग्रामीण परिवेश की छात्राओं में शिक्षा के प्रति ललक जगाया। साथ ही अब तो बालिकाओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में नामांकन में भी आरक्षण देकर उन्हें इस क्षेत्र में अवसर प्रदान किया है। साथ ही सरकारी नौकरियों में 35 फीसीदी आरक्षण दिया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *