मोहनियां-चौसा के बीच बनेगा नया N.H, बक्सर, कैमूर व सासाराम वालों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा

मोहनियां-चौसा एनएच निर्माण का रास्ता साफ : केंद्र सरकार ने शाहाबाद इलाके को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच-319 ए के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब 45 किमी लंबी मोहनियां-चौसा सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मंत्रालय ने सड़क निर्माण के लिए आवश्यक पत्र यानी लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर दिया है। इस सड़क के निर्माण पर 222.72 करोड़ खर्च होंगे। यह सड़क एनएच-2 और एनएच-30 के मोहनियां के पास जंक्शन से निकलेगी। इसके शुरू में लगभग 3 किमी मोहनियां बाइपास का भी निर्माण होना है। इसके बाद मोहनियां-रामगढ़-चौसा सड़क का निर्माण होगा।

सूबे के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बक्सर-मोहनियां-चौसा मार्ग का चौसा से बक्सर रोड फोरलेन होगा। सड़क निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। सड़क निर्माण की मंजूरी देने के लिए मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार प्रकट किया है। कहा कि इसके निर्माण से बक्सर, कैमूर व सासाराम जिले को सीधा लाभ होगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *