बिहार के मोकामा का अजीब मामला, दो लड़कों ने आपस में रचा लिया विवाह, मच गया बवाल
मोकामा के दो युवकों ने एक-दूसरे से रचाई शादी : मोकामा में दो पुरुषों के बीच समलैंगिक विवाह की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नगर परिषद क्षेत्र के मैनक टोला के 22 वर्षीय राजा कुमार ने चार दिन पहले अपने 18 वर्षीय पुरुष मित्र से चोरी-छिपे शादी रचा ली। बकौल राजा बाढ़ के उमानाथ मंदिर में ईश्वर को साक्षी मानकर दोनों ने शादी की है। उसका जोड़ा सुमित कुमार मोकामा के ही गुरुदेव टोला का निवासी है। शादी के बाद दोनों फ़िलहाल लहेरिया टोला में किराया का कमरा लेकर साथ रह रहे हैं। पुरुष मित्र से शादी की भनक अबतक दोनों के घर वालों को नहीं लगी है। लेकिन, अब नवविवाहित पुरुष जोड़े यह बात आम करना चाहते हैं। राजा का कहना है कि परिवार का विरोध सहन कर दोनों जीवनभर साथ साथ रहेंगे। दरअसल, राजा सफाई का काम करता है। सुमित से उसकी दोस्ती एक साल पहले हुई थी। वहीं छह माह से दोनों शादी रचाने की योजना बना रहे थे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं