अभी-अभी : बिहार के नालंदा में ट्रेन हादसा, रेल परिचालन प्रभावित, पटरी से उतरी गाड़ी

PATNA : नालंदा में राजगीर-फतुह पैसेंजर ट्रेन हुई डिरेल, 2 बोगियां पटरी से उतरी : नालंदा जिले के राजगीर रेलवे स्टेशन पर राजगीर-फतुहा सवारी गाड़ी बेपटरी हो गई है। बताया जाता है कि राजगीर-फतुहा सवारी गाड़ी राजगीर से निर्धारित समय पर खुली है। महज 40 फिट आगे बढ़ने पर वह डिरेल हो गई, जिसमें दो बोगी बेपटरी हो गई है। DEMO PHOTO

जानकारी के अनुसार ट्रेन के पहिए के नीचे लकड़ी का गुटका रखे होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान होने की खबर नहीं है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेल के उच्च पदाधिकारी घटनास्थल पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। इस ट्रेन के सभी यात्रियों को दूसरे ट्रेन से पटना भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ट्रैक को सही करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *