जिसका डर था आखिरकार वही हुआ, मंगलवार को बिहार कैबिनेट की प्रस्तावित बैठक स्थगित

मुख्यमंत्री ने कल होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी है। जदयू के सभी विधायक पटना में हैं और 24 तारीख़ तक सभी को पटना में ही रहने कहा गया है।24 को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होना है। और 24 को ही तेजस्वी यादव इंग्लैंड से वापस लौटेंगे।राज्यसभा चुनाव का गणित यह है कि 5 सीट पर चुनाव होना है इसलिए एक सीट के लिए 41 विधायकों की ज़रूरत है। 4 सीट का तो सीधा हिसाब है 1 जदयू 1 भाजपा 2 महागठबंधन। गणित फंस रहा है पांचवी सीट पर।

● जदयू को 1 सीट के लिए पर्याप्त वोट है। 5 वोट एक्स्ट्रा है। 4 वोट मांझी जी के तो कुल 9 वोट एक्स्ट्रा हैं।

● भाजपा को एक सीट तय है। दूसरी सीट के लिए 5 वोट कम है। भाजपा 2 उम्मीदवार उतारेगी यह कंफर्म है।

● महागठबंधन को 2 सीट जीतना तय है। 29 वोट एक्सट्रा है। इसके साथ अगर AIMIM के 5 और जोड़ दें तो 34 वोट। तीसरी सीट जितने से 7 कम।

नीतीश+माँझी के 9 एक्स्ट्रा ने भाजपा का साथ दिया तो पांचवी सीट भाजपा की होगी। यह अगर महागठबंधन के साथ गए तो महागठबंधन की होगी।

या संभव है पांचवी सीट पर चाचा ख़ुद ही नज़र गड़ाए हों और उम्मीद कर रहे हों कि राजद के एक्स्ट्रा 34 उनको समर्थन दे ताकि भाजपा का एक सीट कम किया जा सके। और जिस तरह विधायकों की घेराबंदी की गई है उससे तो यही लग रहा है कि विधायकों को भाजपा से बचाने की कोशिश है वरना दूसरा कौन इस पैमाने पर तोड़ फोड़ कर सकता है।

saquib

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *