बिहार के अथमलगोला-माेकामा में नेशनल हाइवे पर बह रही गंगा, ​बेगूसराय में पानी से घिरा पावरग्रिड

मोकामा में एनएच पर पानी चढ़ गया है। हालांकि आवागमन चालू है। लेकिन लोगों को परेशानी हो रही है। अथमलगोला व माेकामा में एनएच पर बह रही गंगा, हथिदह पावरग्रिड पानी से घिरा, कच्ची दरगाह नाव हादसे पर सिटी के एसडीओ से मांगा गया स्पष्टीकरण

अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र के गंजपर, बुढ़रा तथा सब नीमा में गंगा का पानी एनएच 31 पर बह रहा है। हालांकि इससे आवागमन प्रभावित नहीं हुअा है। मोकामा में एनएच 31 और 80 पर गंगा का पानी चढ़ गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। हथिदह के महेंद्रपुर गांव के पास पिछले दो दिनों में एनएच 80 पर तकरीबन दो फीट पानी बह रहा है। इससे गंगा किनारे बसे लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हथिदह में पावरग्रिड बाढ़ के पानी से घिर गया है।

File photo

गंगा के जलस्तर में कमी आनी शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे में दीघा घाट पर 14 सेमी और गांधी घाट पर 11 सेमी की कमी आई है। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के मुताबिक रविवार की रात से जलस्तर में कमी आनी शुरू हुई है। लेकिन, अभी खतरे के निशान से ऊपर है। दीघा घाट पर खतरे के निशान से 123 सेमी अाैर गांधीघाट पर 174 सेमी ऊपर बह रही है। सोमवार की सुबह 6 बजे दीघा घाट पर जलस्तर 51.72 मीटर और गांधी घाट पर 50.43 मीटर मापा गया। वहीं शाम 3 बजे दीघा घाट पर 51.68 मीटर और गांधी घाट पर 50.34 मीटर मापा गया है। हालांकि हाथीदह में जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। वहां रविवार की शाम 3 बजे जलस्तर 43.45 मीटर था, जाे सोमवार की सुबह 6 बजे 43.50 मीटर और शाम 3 बजे 43.52 मीटर पर पहुंच गया। एलसीटी घाट के पास गंगा टावर के पास बाढ़ के पानी का रिसाव जारी है। नगर निगम और बुडको की टीम द्वारा पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है। नगर निगम के कर्मी ने बताया कि एलसीटी घाट के निकट बने एंटी फ्लड स्लूइस गेट संख्या 10 से रिसाव हो रहा है। इस कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। इस बाढ़ के पानी को पंप से निकाल नाला में डाला जा रहा है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *