Nitish Cabinet में शामिल हुए ये गरीबों के नेता खुद हैं करोड़पति

Patna: बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्री परिषद में शामिल होने वाले नए मंत्रियों में सर्वाधिक 14 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के स्वामी नीरज कुमार बबलू हैं। जबकि सबसे कम 30 लाख रुपये की संपत्ति मो. जमा खान के पास है।

हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा आम चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष इनके द्वारा अपनी संपत्तियों का ब्यौरा दाखिल किया गया था। इसके अनुसार जयंत राज के पास भी एक करोड़ से कम की संपत्ति है। इनके पास 61 लाख 67 हजार 889 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वहीं, तीन नए मंत्रियों के पास 5 से 10 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें शामिल संजय झा व सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। जबकि सुनील कुमार भोरे (सु) विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। जानकारी के अनुसार संजय झा के पास 08 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति हैं, तो सम्राट चौधरी के पास 7 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, सुनील कुमार के पास 06 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

राज्य के 11 नए मंत्रियों के पास 1 से 5 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इनमें शामिल शाहनवाज हुसैन के पास 3.92 करोड़ की संपत्ति हैं। जिसमें 22,78,145 रुपये की चल संपत्ति व 3,70,00,000 रुपये की अचल संपत्ति शामिल हैं। वहीं, श्रवण कुमार के पास 2.39 करोड़, मदन सहनी के पास 2.02 करोड़, प्रमोद कुमार के पास 3.83 करोड़, लेसी सिंह के पास 2.53 करोड़, सुभाष सिंह के पास 2.17 करोड़, नितिन नवीन के पास 1.74 करोड़, सुमित कुमार सिंह के पास 3.68 करोड़, नारायण प्रसाद के पास 1.76 करोड़, आलोक रंजन के पास 4.15 करोड़ एवं जनक राम के पास 1.06 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *