बिहार में पेट्रोल 8.20, डीजल 13.90 रु. घटा, 11 राज्यों में पेट्रोल 100 से कम

बिहार में पेट्रोल 8.20, डीजल 13.90 रु. घटा, 11 राज्यों में पेट्रोल 100 से कम, एक्साइज-वैट कटौती का असर, 22 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए से ऊपर : केंद्र सरकार के डीजल पर 10 अाैर पेट्रोल पर 5 रुपए की एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद कई राज्यों ने स्थानीय वैट में कटाैती करते हुए कई भाजपा शासित राज्यों ने डीजल पर 9.52 अाैर पेट्रोल पर 8.7 रुपए प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत दी है। बिहार सरकार ने भी डीजल में 3.90 रुपए और पेट्रोल में 3.20 रुपए प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। बिहार सरकार के इस फैसले से बिहार के लोगों को अब पेट्रोल 8.20 रुपया और डीजल 13.90 रुपया सस्ता मिलेगा। करीब 22 राज्यों अाैर केंद्र शासित प्रदेशाें ने वैट दराें में अतिरिक्त कटाैती की है। इससे इन राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए या इसके आसपास पहुंच गए हैं। वहीं, 11 राज्य ऐसे हैं जिनमें पेट्रोल 100 रुपए से कम है।

लोगों को अब पेट्रोल 8.20 रुपया और डीजल 13.90 रुपया सस्ता मिलेगा। करीब 22 राज्यों अाैर केंद्र शासित प्रदेशाें ने वैट दराें में अतिरिक्त कटाैती की है। इससे इन राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए या इसके आसपास पहुंच गए हैं। वहीं, 11 राज्य ऐसे हैं जिनमें पेट्रोल 100 रुपए से कम है।

इन राज्यों में 100 से नीचे पेट्रोल, (कीमतें ₹/लीटर) : राज्य मौजूदा दाम अंडमान 87.10 आंध्र प्रदेश 87.24 असम 94.58 गुजरात 95.01 हरियाणा 96.06 हिमाचल 99.28 जम्मू-कश्मीर 96.15 झारखंड 98.48 पंजाब 99.99 उत्तर प्रदेश 95.24 उत्तराखंड 99.41

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *