बिहार पुलिस में बंपर बहाली, 67000 लोगों को नौकरी, 20937 दारोगा, 22 हजार सिपाही

रिक्त पदों को भरने से संबंधित संकल्प जारी, 67 हजार नए पदों पर भर्ती जल्द, 20937 पद दारोगा, सिपाही चालक के 5500 और सिपाही के 22 हजार 10 पद शामिल : राज्य सरकार ने पुलिस के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। गृह विभाग ने बुधवार को पुलिस महकमे में 67 हजार नए पदों के सृजन से संबंधित संकल्प जारी कर दिया है। इन पदों को भरने में एक साल में करीब 4 हजार 182 करोड़ 28 लाख रुपये का खर्च आएगा। बिहार पुलिस ने साल 2026 तक 2.56 लाख पुलिसकर्मी की जरूरत को पूरा करने का लक्ष्य बनाया है। इसके तहत कवायद शुरू कर दी गयी है।

इन 67 हजार पदों में 48 हजार 447 पद पर सीधी नियुक्ति की जायेगी। सीधी नियुक्ति वाले पदों में 20 हजार 937 पद दारोगा और उसके समकक्ष के होंगे। सिपाही चालक के 5500 और सिपाही के 22 हजार 10 पद शामिल हैं। इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (डायल-112) का दूसरा चरण लागू करने के लिए 19 हजार 288 पद भरे जायेंगे।

राज्य कैबिनेट के स्तर से पहले ही इसकी मंजूरी दे दी गयी है। डायल-112 के लिए इंस्पेक्टर रैंक में 259, दारोगा के 1829, जमादार के 1218, हवलदार के 2943, चालक हवलदार के 694, चालक सिपाही के 2353 और सिपाही के 9992 पद भरे जायेंगे। केंद्र के महानिबंधक के आंकलन के मुताबिक, बिहार की जनसंख्श 2026 तक करीब 13 करोड़ 22 लाख 65 हजार पर पहुंच जाएगी। इस जनसंख्या के आधार पर राज्य में 2 लाख 56 हजार 528 पुलिस कर्मियों की जरूरत पड़ेगी। जनवरी 2021 तक प्रति लाख आबादी पर पुलिसकर्मियों का राष्ट्रीय औसत 194 है। जबकि बिहार में यह औसत 117 है। वर्तमान में बिहार पुलिस में स्वीकृत पदों की संख्या एक लाख 52 हजार 274 है। इसमें बढ़ोतरी के लिए यह प्रयास किये जा रहे हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *