मुखिया चुनाव से पहले बिहार पुलिस में भारी फेरबदल, बदले गए ASP और DSP स्तर के 188 अधिकारी

पंचायत चुनाव को लेकर बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल:विनय कुमार बने ADG लॉ एंड ऑर्डर, 5 सीनियर IPS को भी नई जिम्मेदारी, बदले गए ASP और DSP स्तर के 188 अधिकारी

बिहार पुलिस में गुरुवार को राज्य सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यालय के 6 सीनियर IPS अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि, राज्य में पंचायत चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ASP और DSP स्तर के 188 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। गृह विभाग ने DG ट्रेनिंग आलोक राज को DG BMP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। CID के ADG विनय कुमार को अब ADG लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।

साथ ही इनके पास ADG प्रोविजनिंग की जिम्मेवारी रहेगी। लंबे वक्त से ADG स्पेशल ब्रांच की जिम्मेवारी संभाल रहे जितेंद्र सिंह गंगवार को अब ADG हेडक्वार्टर बनाया गया है। वहीं, ADG हेडक्वार्टर जितेंद्र कुमार को अब CID का ADG बनाया गया है। इन्हें बिहार पुलिस के भवन निर्माण विभाग के चेयरमैन सह MD का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बिहार आर्थिक अपराध शाखा के ADG नैयर हसनैन खान को स्पेशल विजिलेंस यूनिट के ADG का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जबकि, स्पेशल विजिलेंस यूनिट के ADG सुनील कुमार को स्पेशल ब्रांच की नई जिम्मेवारी मिली है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *