अपने बातों के लिए मशहूर अनंत सिंह को RJD ने बनाया पार्टी प्रवक्‍ता, अपने हनुमान की एंट्री से RJD मजबूत

Desk: कभी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए ‘बैड एलिमेंट’ (Bad Element) रहे मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) की अब आरजेडी में मजबूत हैसियत है। उनके हनुमान (Hanumana of Anant Singh) माने जाने वाले श्रवण कुमार (Shrawan Kumar) उर्फ बंटू सिंह (Bantu Singh) भी आरजेडी में शामिल हो गए हैं। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagadanand Singh) ने बंटू सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही लगे हाथ उन्‍हें पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता भी बना दिया। इसके साथ अनंत सिंह की स्थिति आरजेडी में और मजबूत हो गई है।

आरजेडी की सदस्‍यता के साथ ही बनाए गए प्रवक्‍ता

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अनंत सिंह के दाहिने हाथ माने ताने वाले बंटू सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। जगदानंद सिंह ने बंटू सिंह को लगे हाथ पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता भी बना दिया। बंटू सिंह के आरजेडी में आने के बाद अनंत सिंह काे पार्टी में मजबूती मिली है। पार्टी का प्रवक्ता बनाए जाने के बाद बंटू पार्टी की आवाज तो बनेंगे ही, अनंत सिंह के विरोधियों काे भी जवाब देंगे।

अनंत सिंह के साथ हमेशा दिखते रहे हैं उनके हनुमान

अब बात कर लें अनंत सिंह व उनके हनुमान बंटू सिंह के केमिस्ट्री की। बंटू सिंह हमेशा अनंत सिंह के साथ साये की तरह नजर आए हैं। अनंत सिंह को पेशी के लिये कोर्ट लाए जाने के वक्त भी बंटू सिंह साथ दिखते हैं। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के वक्त भी वे उनके साथ थे।

बंटू सिंह का आरजेडी में आना व प्रवक्ता बनाया जाना आरजेडी की बड़ी घटना है। इसके पीछे अनंत सिंह की पहल व आजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu rad Yadav) की सहमति के कयास लगाए जा रहे हैं। ये वही लालू प्रसाद यादव हैं, जो महागठबंधन (Mahagathbandhan) की सरकार के दौर में अनंत सिंह के बड़े विरोधी थे। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी अनंत को जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बीते लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Election) तक तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अनंत सिंह को बैड एलिमेंट बताते हुए उनके पार्टी में आने की संभावता को खारिज किया था। लेकिन राजनीति ने करवट बदली और लालू प्रसाद यादव की सहमति से तेजस्वी यादव की पहल पर अनंत सिंह आरजेडी में शामिल हुए। अब तो वे अपने हनुमान बंटू सिंह को भी पार्टी में ले आए हैं।

फायरब्रांड व बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं बंटू

मोाकामा में अनंत सिंह के प्रतिनिधि व अब आरजेडी के प्रवक्ता बंटू सिंह अपने फायरब्रांड व बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वे अनंत सिंह पर हमलावर विरोधियों पर लगातार हमलावर रहे हैं। उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाए जान के बाद आरजेडी विरोधियों पर तगड़ा हमला की तैयारी कर रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *