बिहार के पूर्णिया में लोगों ने दूल्हे को बनाया बंधक, बारात में पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद

पूर्णिया से बारात लेकर अररिया आया दूल्हा बना बंधक:ससुरालवालों ने रस्सी से बांधकर की मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ था विवाद : अररिया में पूर्णिया से बारात लेकर शादी करने पहुंचे दूल्हे सहित बारातियों को बंधक बना लिया गया। गुरुवार की रात शादी के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह ससुराल वाले और गांव के अन्य लोगों ने दूल्हा सहित उसके परिजनों को रस्सी से बांधकर जमकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। घटना महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकता पंचायत के पेचैली गांव की है।

ससुराल वाले सहित गांव वालों द्वारा बारातियों के साथ जमकर मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार की सुबह सुसराल वाले सहित गांव वालों द्वारा शादी की मंडप से दूल्हा और उसके पिता, भाई सहित चार लोगों को बंधक बना कर रस्सी से बांध दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महलगांव थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन की।

लड़के पक्ष के सभी लोगों को मुक्त कराया, लेकिन बंधक बनाने वाले सभी लोग मौके से फरार हो गए थे। बारात पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के तरौना गांव से अररिया के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र महलगांव थाना अंतर्गत पेचैली गांव आई थी। इसके बाद दूल्हा अवनीश कुमार विश्वास के चाचा रामानंद विश्वास द्वारा महलगांव थाना में चार नामजद और करीब 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महलगांव थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की देर रात चौकता पंचायत के पेचैली गांव में बारातियों के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया गया था। उनको मुक्त करा दिया गया है। घटना को लेकर आवेदन मिला है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो आप हमें 5, 10, 20, 50 या ₹100 की आर्थिक मदद दे सकते हैं… आप हमें 8292560971 पर गुगल पे, फोन पे या पेटीएम कर सकते हैं..

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *