बिहार के स्कूलों में आज से छुट्टी शुरू, 12 नवंबर तक दीपावली-छठ के कारण बंद रहेगा
स्कूलों में आज से शुरू हो जाएंगी छुट्टियां12 नवंबर तक अधिकतर विद्यालय दीपावली-छठ को लेकर बंद : स्कूलों में बुधवार से 12 नवंबर तक अधिकतर विद्यालय दीपावली और छठ की छुटि्टयों को लेकर बंद रहेंगे। कुछ स्कूलों में दो नवंबर या तीन नवंबर की क्लासेज के बाद छुटि्टयां घोषित कर दी जाएंगी। साथ ही छुट्टियों के बाद अब सभी स्कूलों में नियमित ऑफलाइन मोड में पढ़ाई होगी। सभी क्लासेज के बच्चों को ऑफलाइन मोड में पढ़ाया जाएगा।
प्री-पाइमरी की कक्षाएं भी ऑफलाइन मोड में संचालित करने के लिए स्कूल बिल्कुल तैयार है। साथ ही अन्य कक्षाओं में 50 प्रतिशत क्षमता की बाध्यता समाप्त होने से स्कूलों में सभी को बुलाया जाएगा। कुछ विद्यालयों में ही प्री-प्राइमरी की क्लासेज ऑफलाइन मोड में शुरू हुई हैं। छठ की छुटि्टयों के बाद कुछ मिशनरी स्कूल प्री-प्राइमरी के बच्चों को स्कूल बुलाने पर निर्णय लेंगे। केंद्रीय विद्यालय, कंकड़बाग में दीपावली को लेकर तीन नवंबर से छुट्टी होगी और 8 -9नवंबर को पुन क्लास होने के बाद छठ पूजा की छुट्टी 10 से 12 नवंबर तक होगी।

संत जोसेफ कॉन्वेंट में 3-11 नवंबर, संत कैरेंस 3-11 नवंबर और नॉट्रेडेम एकेडमी में भी 3-11 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। संत डोमेनिक सेवियोज स्कूल में 3-14 नवंबर और डीएवी बीएसइबी, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल और लोयला हाई स्कूल में 3 से 11 नवंबर तक स्कूल पर्व को लेकर बंद रहेंगे। 12 से अधिकतर स्कूल खुल जाएंगे। ऑफलाइन क्लास भी शुरू हो जाएगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर मॉक टेस्ट और अन्य तैयारियां भी होंगी।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं