अब बिहार से आसानी से जाए झारखंड, सोन नदी पर पुल निर्माण हेतु 200 करोड़ का टेंडर जारी

बिहार के लोगो को एक और शानदार पल का सौगात मिलने वाली है। बता दें कि बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली सोन नदी ब्रिज के लिए राज्य सरकार ने 200 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार टेंडर जारी होने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं, कि जल्दी इसकी निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि सोन नदी पर बनने वाला यह पुल गढ़वा के श्रीनगर और रोहतास के नौहट्टा को जोड़ेगा। इसके साथ साथ इस पुल निर्माण के लिए 2 साल का समय निर्धारित किया गया है।

इसके पूर्व केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर इस परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई थी। जिसके बाद अब सरकार ने पुल निर्माण के लिए टेंडर भी निकाल दिया है। इस पुल के बन जाने के बाद गढ़वा से बिहार जाना या फिर बिहार से गढ़वा आना काफी आसान हो जाएगा। सोन नदी पर पुल का निर्माण गढ़वा के कांडी प्रखंड के श्रीनगर से बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड के पांडुका के बीच किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *