बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा, तीन एसएसबी जवान की मौ’त, आठ लोग घा’यल

Patna- सुपौल में द’र्दनाक हा’दसा, करंट की चपेट में आने से SSB के तीन जवानों की मौत, 8 अन्य झुलसे : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 45वीं बटालियन के वीरपुर कैंप में शुक्रवार को करंट लगने से तीन जवानों की मौ’त हो गई। आठ अन्य जवान बुरी तरह झुलसे हैं। घा’यलों का इलाज दरभंगा में चल रहा है। एसएसबी के डीआईजी एसके सारंगी ने बताया कि यह एक हादसा है। सभी घा’यल जवानों को भर्ती कराया गया है। सुपौल और दरभंगा का दौरा करने के बाद और विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।

जानकारी के अनुसार, 45वीं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता का तबादला हो गया था। बुधवार की शाम उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। शुक्रवार दोपहर बाद ट्रेनी जवान विदाई समारोह के लिए लगाया गया टेंट खोल रहे थे। इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार में अल्युमीनियम का एक पाइप सट गया। सभी जवान एक जगह ही काम कर रहे थे, इसलिए एक साथ सब क’रंट की चपेट में आ गए।

अतुल पाटील (30), परशुराम सबर (24) और महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28) की मौ’त मौके पर ही हो गई। अतुल पाटील महाराष्ट्र निवासी बताए गए। बाकी दोनों के घरों का पता अभी नहीं चल सका है। घायलों में नरसिंह चौहान, के चंद्रशेखर, परितोष अधिकारी, मांडवे राजेंद्र मोहम्मद शमशाद, सुकुमार वर्मा, सोना लाल यादव और आनंद किशोर शामिल हैं। इन सबको पहले अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है।

एसएसबी के डीआईजी एसके सारंगी ने बताया कि यह एक हा’दसा है। फिलहाल सभी आठों घायल जवानों को दरभंगा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। वह खुद पहले दरभंगा और सुपौल जाएंगे। उसके बाद ही इस पर कोई विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *