बिहार के भुसकौलबा मास्टर का वीडियो वायरल, नहीं बता पाया जलवायू में और मौसम में क्या है अंतर
SDO के क्लास में हेडमास्टर साहब फेल : पूछा सवाल तो बगले झांकने लगे, जानिए पूरा माजरा : बिहार में शिक्षा की क्या हालत है इसकी हकीकत आए दिन अलग अलग जिलों से आती रहती हैं। जहां खुद शिक्षकों को भी अपने विषय की जानकारी नहीं है और वो बच्चों को गलत जानकारियां दे रहे हैं। राज्य में रोजगार के नाम पर लाखों शिक्षकों की बहाली कर दी गयी। लेकिन इन लाखों की भीड़ में कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं जिन्हें बच्चों की किताबों में पढ़ाई जाने वाली चीजों का भी ज्ञान नहीं है।
मामला पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल प्रखंड इलाके के चैता पंचायत उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। इस स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे एसडीओ कुमार वीरेंद्र। इस दौरान एक क्लास में बच्चों को एक शिक्षक और मौसम और जलवायु के बीच अंतर समझा रहा था कि इसी बीच एसडीओ साहब ने क्लास के मास्टर साहब से ही इन दोनों का अंतर पूछ लिया। सवाल पूछने के बाद क्लास में सन्नाटा छा गया।

दरअसल इस सवाल का जवाब शिक्षक को भी नहीं पता था। एसडीओ साहब के सवाल पर शिक्षक महोदय बगलें झांकने लगे बाद में एसडीओ ने बच्चों को इन दोनों के बीच का अंतर समझाया। फिर एसडीओ साहब स्कूल के प्रिंसिपल के चैंबर में घुसे और उनसे पूछा कि बच्चों को कौन सा विषय पढ़ाते हैं। तो प्रिंसिपल साहब ने कहा कि वो बच्चों को अंग्रेजी और संस्कृत पढ़ाते हैं। फिर बस क्या था एसडीओ साहब ने प्रिंसिपल से मैं स्कूल जाता हूं का ट्रांसलेशन करने को कहा।
इतना पूछते ही प्रिंसिपल साहब की सारी हकीकत सामने आ गयी। और उन्हें इसका कोई जवाब नहीं सूझा। एसडीओ ने प्रधानाध्यापक महोदय से संस्कृत के सवाल पूछे तो इसका भी कोई जवाब भी प्रिंसिपल साहब नहीं दे पाए। यही है सूबे की शिक्षा और ऐसे ही हो रहा है राज्य के भविष्य का निर्माण जहां भविष्य निर्मता को खुद ही अक्षरों और विषयों का ज्ञान नहीं है।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं