BJP में वापस आने को शत्रुघन सिन्हा बेकरार, आज कल जमकर कर रहे हैं PM मोदी का गुणगान

बदले-बदले से ‘बिहारी बाबू’ नज़र आते हैं:शत्रुघ्न सिन्हा के सुर बदले, बोले- दुनिया में 4 तरह के दुखी लोग, इनमें से एक वर्ग बेमतलब मोदी से दु:खी रहनेवालों का :

बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा का अंदाज इन दिनों थोड़ा बदला-बदला सा दिख रहा है। भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस के नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने वालों पर गुस्सा आ रहा है। गुस्सा भी ऐसा कि उन्होंने मोदी से नाराजगी जताने वालों को दु:खी लोगों की एक अलग कैटेगरी करार दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने यह बयान सोशल मीडिया पर दिया है।

दु:खी लोगों का नया वैरिएंट है, खामख्वाह मोदी विरोध

कांग्रेस के नेता और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपने बयानों के लिए चर्चा में रहनेवाले नेताओं में से एक हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो बयान दिया है, वह चौंकाने वाला है। इसकी वजह यह है कि इस बार शत्रुघ्न सिन्हा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने वालों के विरोध में बोले हैं।

रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है- ‘दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं.. 1. अपने दु:खों से दु:खी, 2. दूसरों के दु:ख से दु:खी 3. दूसरों के सुख से दु:खी और New Variant 4. बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!’ कांग्रेस में शामिल होने के बाद यह पहला मौका है, जब शत्रुघ्न सिन्हा ने इस तरह से मोदी के खिलाफ बोलने वालों पर गुस्सा जताया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *